दाड़लाघाट में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न – खेलों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आत्मसात करें छात्र – संजय अवस्थी

by
एम नाथ : अर्की :  अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए मानसिक एकाग्रता, नियमित व्यायाम एवं परिश्रम आवश्यक है। यह सभी हम खेलों के माध्यम से सहजता से प्राप्त कर सकते हैं। संजय अवस्थी गत सांय सोलन ज़िला के अर्की उपण्डल के दाड़लाघाट में धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 16 टीमों ने तथा महिला वर्ग में 06 टीमों ने भाग लिया।
संजय अवस्थी ने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वह खेलों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आत्मसात करें ताकि जीवन में किसी भी स्तर पर उन्हें निराशा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिभा सम्पन्न होता है और सही समय पर प्रतिभा की पहचान व्यक्ति को सफलता के सर्वाेच्च शिखर तक ले जा सकती है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि शिक्षा एवं खेलों के साथ-साथ अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को भी स्थान दें। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का विकास युवा शक्ति पर निर्भर है और खेल युवाओं को समग्र रूप से तैयार करते हैं।
May be an image of 8 people and text
विधायक ने कहा कि खेल व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ राष्ट्र एवं प्रदेश की छवि को सशक्त बनाने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों की प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाईट मनी में आशातीत वृद्धि की गई है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाना है अपितु उन्हें भविष्य की चिंता से मुक्त करना भी है।
उन्होंने कहा कि नशा आज एक सामाजिक बुराई बन चुका है। हम सभी को एकजुट होकर नशे के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे, ताकि इस बुराई से ग्रसित युवाओं को उचित उपचार के माध्यम से सही दिशा प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित बनाई जा सके।
उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से धार्मिक युवा क्लब दाड़लाघाट को 21 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की तथा भविष्य में इस प्रतियोगिता का स्तर बढ़ाने का आश्वासन भी दिया।
पुरुष वर्ग में बिलासपुर ने तून.बी. टीम को हराकर खिताब जीता जबकि महिला वर्ग में डी.वाई.सी. दाड़लाघाट ने आई.टी.आई. दाड़लाघाट को हराकर विजय प्राप्त की।
May be an image of 1 person and playing volleyball
धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स दाड़लाघाट के प्रधान चेतन ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा महासचिव तनुज शुक्ला ने धन्यवाद किया।
बाघल लैंड लूजर समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अंबुजा सीमेंट के क्लस्टर लीडर मुकेश सक्सेना, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान बंसीराम, ग्राम पंचायत दाउंटी के उप प्रधान हीरा सिंह, ए.डी.के.एम. के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी अर्की डॉ. ताराचंद नेगी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बी.आर. कश्यप, विभिन्न ग्राम पंचायतोें के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की

एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला सोलन के नालागढ़ में निर्माणाधीन एक मेगावाट क्षमता के ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र की प्रगति की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला ज़िला की धरेच बनी प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत : मुख्यमंत्री ने 500 किलो वाट सौर ऊर्जा संयंत्र का किया शुभारंभ

एएम नाथ। कसुम्पटी  : हिमाचल प्रदेश में ग्रीन पंचायत परियोजना अब धरातल पर साकार होने लगी है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत प्रदेश की पहली ऐसी ग्रीन पंचायत बन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग राहत भत्ता योजना के तहत 130 करोड़ रुपये का प्रावधान : वर्तमान वित्त वर्ष में 227 पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्ण

एएम नाथ। शिमला : समाज के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग तत्परता से कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमने पाक परस्त आतंकवादियों को सबक भी सिखाया और पाकिस्तान को बेनकाब भी किया: जयराम ठाकुर

सेना के सम्मान में बंजार भी निकली तिरंगा यात्रा, जयराम ठाकुर ने किया सेना को नमन एएम नाथ। कुल्लू/बंजार पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में शुक्रवार को बंजार में भी...
Translate »
error: Content is protected !!