HRTC को 250 नई डीजल और 300 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात -उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित राणा। शिमला :   हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को जल्द ही 250 नई डीजल बसें मिलने वाली हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी अंतरराज्यीय ढली बस अड्डे के उद्घाटन के अवसर पर दी।
उन्होंने बताया कि ये बसें 36 से 37 सीटों वाली होंगी और अगले एक से डेढ़ महीने में एचआरटीसी के बेड़े में शामिल कर दी जाएंगी।  इसके अलावा, हिमाचल में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद भी हो रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बसों के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है और जल्द ही ये बसें हिमाचल की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। साथ ही, 100 टेंपो ट्रैवलर भी खरीदे जा रहे हैं, जो स्थानीय परिवहन सेवाओं को और बेहतर बनाएंगे।
संचालन और रखरखाव के लिए विशेष सुविधाएं :  इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और रखरखाव के लिए विशेष सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों और वर्कशॉप्स के निर्माण में किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि एचआरटीसी के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को समय पर वेतन और पेंशन दी जा रही है। इससे कर्मचारियों के बीच संतोष का माहौल है।
यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा :  हिमाचल प्रदेश सरकार के इन प्रयासों से परिवहन सेवाएं अधिक सुगम और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनेंगी। नई बसों के आने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और राज्य की सड़कों पर यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। इलेक्ट्रिक बसों के उपयोग से प्रदूषण में कमी आने की भी उम्मीद है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत बधाह प्रजाति की कलमें रोपित : रजनीश महाजन

वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में बधाह की 2500 कलमें रोपित वन मंडल डलहौजी की पर्यावरण संरक्षण को लेकर सार्थक पहल चंबा, 6 दिसंबर : वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू को उल-जलूल फैसले लेने की आदत : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में रोस्टर के नाम पर शक्तियों का दुरुपयोग कर रही सरकार एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर पंचायत चुनाव के रोस्टर में किए गए बदलावों को लेकर भाजपा विधायक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED का छापा असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के घर : रिश्वतखोरी और राजनीतिक सरंक्षण का लगा है आरोप

एएम नाथ । चंडीगढ़/ धर्मशाला   : ED ने 22 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश,हरियाणा और पंजाब में पांच जगहों पर छापेमारी की. ये छापे न‍िशांत सरीन, उनके ससुर रमेश कुमार गुप्ता और उनकी करीबी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीसी 9 एचपी बटालियन डलहौजी में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह का गरिमामय दौरा

सैन्य अनुशासन व उत्कृष्ट प्रशिक्षण पर दिया जोर एएम नाथ। चंबा :  एनसीसी 9 एचपी बटालियन, डलहौजी में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने यूनिट का औपचारिक दौरा एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!