शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार उठा रही सार्थक कदम : कुलदीप सिंह पठानिया

by
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में विधार्थियों के अलावा अभिभावकों तथा स्थानीय क्षेत्र वासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बगढार स्कूल के विधार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षा, खेल तथा अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रावमावि बगढार के विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
समारोह में संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवा रही है।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से इस क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं में निरंतर इजाफा किया जा रहा है ताकि विकास के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी इस क्षेत्र को विशेष पहचान प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले लगभग दो वर्षों के दौरान शिक्षा विभाग से संबंधित कई सार्थक कदम उठाए हैं जिसके आने वाले समय में सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में शिक्षकों के विभिन्न वर्गों की लगभग 3500 नई भर्तियां की है जबकि शिक्षा विभाग में लगभग 3000 पदों पर पदोन्नतियां भी की हैं। इसके अलावा निकट भविष्य में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गैसट टीचर भर्ती के लिए नीति बनाई जाएगी जिससे न केवल शिक्षित युवाओं को उनके घर द्वार पर ही रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के वर्तमान कार्यकाल में सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षा विभाग में होने जा रही हैं जिससे निकट भविष्य में जिला चंबा सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शिक्षकों की आवश्यकता को पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्थाई सफलता व्यक्ति को केवल निरंतर परिश्रम व प्रयासो से ही हासिल हो सकती है इसलिए विधार्थियों को अपने जीवन में परिश्रम के साथ निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए तभी मनवांशित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प ले तथा इसके बारे में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा जन सहयोग द्वारा इसके शत-प्रतिशत लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा। उन्होंने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को बधाई दी तथा स्कूल की निरंतर उन्नति व वेहतरी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्थानीय स्कूल के विधार्थियों को 21 हजार रुपए, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रंगड़ तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बगढार को प्रति विद्यालय 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में खेल मैदान बनाने के लिए एस्टीमेट के मुताबिक आवश्यक राशि देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय विद्यालय की होनहार गायिका कुमारी कशिश ठाकुर को अपनी ओर से 51 सौ रुपए देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी तथा उनके बारे में संबंधित विभागीय अधिकारीयों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
इससे पूर्व विद्यालय परिसर में पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन, विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी मेहमानों का विधिवत स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अनुपम शर्मा ने मुख्य अतिथि को अवगत करवाया कि इस विद्यालय के नींव वर्ष 1955 में प्राथमिक पाठशाला के रूप में रखी गई, जिसके 24 वर्षों के पश्चात वर्ष 1979 में माध्यमिक पाठशाला, वर्ष 1997 में उच्च विद्यालय का तथा वर्ष 2004 में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ। वर्तमान में इस विद्यालय में 271 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्होंने बताया कि शैक्षणिक परिणाम की दृष्टि से विद्यालय का प्रदर्शन सदैव उत्कृष्ट रहा है इसके अलावा खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में भी विद्यालय के विद्यार्थी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक प्यार सिंह चाढक ने भी अपने विचार रखे।
समारोह में ग्राम पंचायत बगढार के प्रधान व्यास देव, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुरेश कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलराज व रोशन लाल, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश ठाकुर, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली ने नगरोटा का परचम प्रदेश के साथ देश में लहराया : बाली

बाल मेले के आयोजन से मिलती है हर वर्ष नई ऊर्जा।, विख्यात गायक कुलविंदर बिल्ला बाल मेले में होंगे स्टार गायक। 72 करोड रुपए सौंदर्य करण की विभिन्न योजनाओं पर होंगे खर्च : बाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

35 यूनिट रक्त एकत्रित ; पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर थाना कलां में रक्तदान शिविर का आयोजन

ऊना :17 सितंबर 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा ने थानाकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक बलात्कार मामले में क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ याचिका मंजूर : पीड़िता ने निचली अदालत के 12 मार्च के आदेशों को खारिज करने की मांग की थी – हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और एक गायक पर आरोप मामला

  सोलन : सत्र न्यायाधीश सोलन अरविंद मल्होत्रा ने आज सामूहिक बलात्कार पीड़िता की ओर से दायर अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और एक गायक पर आरोप लगाने वाले एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 और 22 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगेंगे विकलांगता चिकित्सा बोर्ड – संजय मनकोटिया

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 फरवरी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया ने जानकारी दी है कि क्षेत्रीय अस्पताल में फरवरी माह के दौरान तीन विकलांगता चिकित्सा बोर्ड लगाए जाएंगे। ये चिकित्सा...
Translate »
error: Content is protected !!