कांग्रेस सरकार की नाकामी छिपाने के लिए झूठ बोलकर अपनी साख बचाने में लगे हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

by
 दो वर्षों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है लेकिन सरकार के पास विकास के काम गिनाने के लिए है ही नहीं
आनन फानन में विधानसभा सत्र से पहले विपक्ष का सामना करने के लिए हमारे द्वारा शुरू किए गए बड़े प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन
एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आरोप लगाया है कि वे कांग्रेस सरकार की नाकामी छिपाने के लिए झूठ बोलकर अपनी साख बचाने में लगे हुए हैं। अब जहां भी जा रहे हैं वहां जनता को झूठ बोलकर भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है लेकिन सरकार के पास विकास के काम गिनाने के लिए है ही नहीं। आनन फानन में विधानसभा सत्र से पहले विपक्ष का सामना करने के लिए हमारे द्वारा शुरू किए गए बड़े प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन किये जा रहे हैं ताकि जनता को दिखाया जा सके कि हम विकास कार्य कर रहे हैं। सच्चाई तो ये है कि ये बड़े बड़े प्रोजेक्ट हमारी सरकार के समय ही शुरू हुए थे और एक वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार हो चुके थे लेकिन जानबूझकर इनके उद्घाटन लटकाए गए और कई बार उद्घाटन की तिथियां आगे खिसकाई गई ताकि दो साल के जश्न के बीच और सत्र से पहले ये दिखाया और प्रचारित किया जा सके कि हम उद्घाटन भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एक किसी परियोजना या काम का नाम बता दें जो इन्होंने शुरू किए और उसका उद्घाटन भी इन्होंने किया हो। आज मेरे विधानसभा क्षेत्र के बाखली में भी झूठ बोलकर गए कि इस रोपवे को हमने 28 करोड़ दिया तो आज हम इसका उद्घाटन कर रहे हैं जबकि सच्चाई ये है कि इसके लिए 50 करोड़ नाबार्ड से मैंने ही लाया था और मेरे ही समय में ये शुरू हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री को हमारे काम का झूठ बोलकर श्रेय लेने की आदत सी हो गई है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आजकल मुख्यमंत्री जहां भी जा रहे हैं वहां भाजपा द्वारा शुरू किए गए कार्यों का ही फीता काट रहे हैं। बावजूद इसके लोगों के बीच जाकर यह झूठ बोल रहे हैं कि उस कार्य को उनकी सरकार ने करवाया। जबकि हकीकत यह है कि उन सभी कार्यों को बतौर मुख्यमंत्री भाजपा सरकार ने बजट के साथ शुरू करवाया था। माता बगलामुखी के लिए 50 करोड़ की लागत से बने इस रोप-वे का निर्माण भी भाजपा सरकार के समय में ही शुरू हुआ था। यह देश का नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित पहला रोप-वे प्रोजेक्ट है। इसमें राज्य सरकार का एक भी पैसा नहीं लगा है।
दो दिन पूर्व भी मुख्यमंत्री ने ढली बस स्टैंड के उदघाटन के बाद यह झूठ बोला है कि उस बस स्टैंड के लिए भाजपा सरकार ने बजट का कोई प्रावधान नहीं किया था जबकि हकीकत यह है कि यह बस स्टैंड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बना है। 2022 में भाजपा सरकार ने 4 करोड़ के बजट प्रावधान के साथ इसका निर्माण कार्य शुरू किया था, जबकि बाकी बजट नियमों के तहत किश्तों में जारी हुआ है। जयराम ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग को नकारना मुख्यमंत्री की इसी खूबी को दर्शाता है कि वे दिन के उजाले में बड़ी चतुराई से झूठ बोल देते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दो-दो बार उदघाटन और दो-दो बार शिलान्यास करने का नया रिवाज छेड़ रखा है। जिन परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास पूर्व सरकारों द्वारा किया जा चुका है उनके उदघाटन और शिलान्यास फिर से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के नाते उन्हें नए कार्यों को शुरू करना चाहिए, जबकि वे किए हुए कार्यों का फिर से रिबन काटने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ के लिये पांच हज़ार करोड़ की रेवड़ियां आखिरी साल में बांटी। मैं पूछना चाहता हूं कि आपको दो साल हो गए सरकार चलाते हुए लेकिन आप सिर्फ चुनिंदा क्षेत्रों में ही घोषणाएं कर रहे हैं और जहां आपको लगता है यहां राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं है तो वहां व्यवस्था परिवर्तन का नाम देकर आप कोई घोषणा नहीं कर रहे हैं। ये भेदभाव नहीं है तो क्या है। आज सराज में आपने जनता को ठगा है और आपके स्थानीय नेताओं ने लोगों को दर्जनों घोषणाएं होने वाली है के नाम पर बुलाया लेकिन उन्हें भी निराश होकर ही लौटना पड़ा। अब तो आपके ही वर्कर और जनता पूछ रही है कि आप कब जनता की मांग पर संस्थान खोलेंगे या यूं ही झूठ बोलकर सरकार चलाते रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की पूर्व मंजरी अनिवार्य : प्रशासनिक आधार और आवश्यक मामलों में भी तबादले होंगे :

शिमला : जनजातीय, दुर्गम और कठिन क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए यह प्रतिबंध हटाया गया है। सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और नए पदों के सृजन के मामलों में भी यह बैन नहीं होगा। अनुशासनात्मक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने 7 वार्डों के टिकट तय किए, उन वार्डों की सूची जारी, जहां से टिकट के लिए सिंगल आवेदन

शिमला : शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 34 में से 7 वार्डों के टिकट तय किए गए हैं। पहली सूची...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू पुलिस ने पंजाब के ब्यक्ति को 140 ग्राम चर्स सहित ग्रिफ्तार

एएम नाथ। कुल्लू, 25 अप्रैल : जिला कुल्लू के थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला गत दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में 112.68 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

स्वारघाट में डिग्री कॉलेज खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाखड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने व धुलेत में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणाऐ श्री नयना देवी :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!