बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग में बीते माह नवंबर में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में द्वितीय स्थान पर रहे बीड़ निवासी रंजीत कुमार को भी सम्मानित करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि राज्य के युवा हर क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, रंजीत चमेल, हरदेव ठाकुर, शैलभ अवस्थी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

35 से 40 लाख रुपए की साल में कर रहे कमाई : सुनील ने कृषि वैज्ञानिक बनने का सपना छोड़ शुरू किया मशरूम का कारोबार

ज़िला कांगड़ा में 500 इकाईयों में सालाना हो रहा 3 हज़ार मीट्रिक टन मशरुम का उत्पादन। जोगिंद्रनगर : युवा पीढ़ी खेतीबाड़ी के व्यवसाय से विमुख होकर सरकारी नौकरी की तरफ दौड़ रही है वहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : शिमला में नए साल के आगमन पर दर्दनाक हादसा,चंबा निवासी समेत तीन की मौत

शिमला : पूरे देश भर में जहां लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं वहीं शिमला में एक परिवार अपने घर पर मातम मना रहा है। दरअसल राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया ने की ककीरा–समलेऊ सेक्टर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक 

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ककीरा–समलेऊ सेक्टर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ढुढियारा बगंला में समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नंबरदारी पर भी भारी व्यवस्था परिवर्तन, 10 महीने से नहीं दिया वेतन – स्टाइपेंड की राह देख रहे हैं इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने दी हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने नंबरदारों को...
Translate »
error: Content is protected !!