मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में 5 जनवरी को तीसरी प्रवेश परीक्षा 

by

होशियारपुर, 5 दिसंबर: पंजाब सरकार द्वारा संचालित मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में तीसरे बैच की प्रवेश परीक्षा 5 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में पूरी जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.mbafpigirls.in पर उपलब्ध कराई गई है।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 2022 में लड़कियों को नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद पंजाब सरकार ने मोहाली में माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट में एनडीए प्रिपरेटरी विंग की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा के बाद इस विंग में दाखिला लेने वाली छात्राओं को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई मोहाली स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल से करवाई जाती है। यह स्कूल इस इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू के तहत जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि एनडीए की तैयारी कर रही छात्राओं को पंजाब सरकार की ओर से  एनडीए परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त प्रशिक्षण, रहने, खाने और वर्दी का खर्च पूरी तरह सरकार वहन करती है। इसके अलावा छात्राओं को केवल स्कूल की ट्यूशन फीस देनी होती है।

      कोमल मित्तल ने बताया कि यह संस्थान देशभर में किसी भी राज्य सरकार द्वारा संचालित अपनी तरह का पहला संस्थान है। पहले यहां केवल स्नातक के बाद भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना में भर्ती की तैयारी कराई जाती थी, लेकिन अब एनडीए की तैयारी भी कराई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रिजर्व फॉरेस्ट एरिया से सड़क निकालना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना-जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, टीहरा के उप प्रधान सुखदेव व पूर्व प्रधान अजय शर्मा का बयान

ऊना, 4 फरवरीः जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टीहरा के एक घर तक सड़क सुविधा न होने के वायरल वीडियो पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, टीहरा...
article-image
पंजाब

महिलाएं अपना पहचान पत्र लेकर सरकारी बसों में नि:शुल्क सफर करने की सुविधा का उठाएं लाभ: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर I   पंजाब सरकार की ओर से एस.सी बसों को छोडक़र सभी सरकारी बसों में महिलाओं को नि:शुल्क बस सफर को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। भगवान वाल्मीकि अंतर्राज्यीय बस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने गुरु रविदास के नाम पर रखा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम, हलवारा एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का भी किया उद्घाटन

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब के जालंधर जिले में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये कर दी पेमेंट : हिमाचल में एक और घोटाला, पंचायतों में स्कूटर-बाइक में रेत और बजरी की सप्लाई

एएम नाथ।  नाहन :  हिमाचल प्रदेश में सिरमौर की दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर रेत-बजरी की ढुलाई का मामला सामने आया है. आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इसमें 50 लाख रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!