मोर्चा पर नहीं जलेगा कोई चुल्हा : डल्लेवाल के साथ एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे किसान

by
खनौरी बार्डर : खनौरी बार्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सिहत बहुत तेजी से बिगड़ती जा रही है। अब डल्लेवाल बेड पर आराम कर रहे है क्योंकि अब वह ज्यादा समय बैठ नहीं सकते। इस को लेकर आज किसानों ने डल्लेवाल की सुरक्षा बढ़ा दी है।
डल्लेवाल से 250 मीटर की दूरी पर किसानों ने तीन लेयर घेरा सुरक्षा बनाई गई है। तीसरी लेयर में चारों तरफ टरालियां खड़ी करके उनको एक दूसरे से बेल्डिंग किया गया है ताकि पहले की तरह डल्लेवाल को प्रशासन उठा कर ना लिजा सके। इस के चलते कुछ दिन पहले दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए खोला रास्ता आज सोमवार को फिर से बंद कर दिया गया है।
डॉक्टर स्वैमान‌ के अनुसार डल्लेवाल का वजन तेजी से घटना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है। डॉक्टर के अनुसार, 24 घंटे के करीब डेढ़ किलो भार घटना भी सेहत के लिए ठीक नहीं। आज सुबह उनका हाल जानने के लिए खनौरी बार्डर पर डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिद्धू और संगरूर के एसएसपी सरताज सिंह चाहल पहुंचे। उन्होंने‌ पहले अन्य किसान नेताओं से बातचीत की और फिर डल्लेवाल के पास पहुंचे।
वहीं, आज खनौरी बार्डर से घोषणा की गई कि कल मंगलवार को डल्लेवाल के आमरण अनशन के 15 दिन खनौरी मोर्चा पर पुरा दिन चुल्ला नहीं बनेगा भाव कि मंगलवार को लंगर नहीं बनेगा और मोर्चा पर बैठे सभी किसान डल्लेवाल के साथ भूखहड़ताल पर बैठेंगे। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने मंच से घोषणा की कि मंगलवार को कोई भी चुल्हा नहीं जलेगा, यहां तक कि चाय भी नहीं बनेगी। उन्होंने गांव निवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी मोर्चा पर लंगर लेकर ना आए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1150 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका , इंदौरा और फतेहपुर क्षेत्र की 27 पंचायतें प्रभावित हुई : सरकार विशेष राहत पैकेज देगी कांगड़ा जिले के बाढ़ प्रभावितों को कहा मुख्यमंत्री ने : मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया

कांगड़ा : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से जिला कांगड़ा के फतेहपुर और इंदौरा विधानसभा के क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने पौंग जलाश्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सेहत का सुरक्षा कवच, 7 जगह 24 घंटे मेडिकल कैंप

ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवनरक्षक दवाओं और डॉक्टरों की तैनाती; गंभीर मरीजों के लिए 108 एंबुलेंस अलर्ट एएम नाथ।  चंबा। उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए...
article-image
पंजाब

10 दिन का समय और 2 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती ?…नहीं दिया तो भाजपा नेता विजय सोनी के पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद हमलावरों ने किया हमला?

गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा नेता विजय सोनी के पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की। सोनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस घटना में बाल-बाल बच...
article-image
पंजाब

तड़ोली में स्वयंसेवियों ने रहागीरों के लिए लगाई छबील         

एएम नाथ। चम्बा तड़ोली में नहोणु महादेव कमेटी के नवयुवकों ने आपसी सहयोग से छबील लगा कर दिया एकता का उदाहरण। इस छबील के माध्यम से लोगों क़ो सन्देश दिया की आधुनिकता की दौड़...
Translate »
error: Content is protected !!