महत्तवपूर्ण रेल मुद्दों के संबंध में खन्ना ने रेल राज्य मंत्री बिट्टू से की बात – जेजों-जालंधर ट्रेन बहाली व जालंधर से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में राम भक्तों के लिए दो डिब्बे जोड़ने की उठाई मांग

by

होशियारपुर 10 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जनता के मुख्य महत्त्वपूर्ण रेल मुद्दों को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से बात की। खन्ना ने बिट्टू को बताया कि गांव जेजों का रेलवे स्टेशन सन 1920 में बना था। जेजों से जालंधर को जाने वाली ट्रेन बंद है जिससे जेजों तथा आस पास के क्षेत्रों के लोगों को जालंधर जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह ट्रेन बहाल करने से जेजों तथा आस पास के इलाकों के रेल यात्रियों को काफी सुविधा होगी। खन्ना ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पश्चात होशियारपुर तथा आस पास के क्षेत्रों के निवासी राम भक्तों को राम मंदिर के दर्शन करने में सुविधा हो इसके लिए श्री राम लीला कमिटी होशियारपुर के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर एवं पत्रकार अश्वनी शर्मा निरंतर प्रयासरत हैं। खन्ना ने रेलराज्य मंत्री बिट्टू से मांग की कि यदि जालंधर से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में राम भक्तों के लिए 2 -2 डिब्बे जोड़ दिए जाएं तो अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने के चह्वाण राम भक्तों के लिए यह एक बड़ी सुविधा होगी। खन्ना ने बताया कि यह रेल मुद्दे लोगों की मुख्य मांगें हैं और काफी देर से लंबित हैं। खन्ना ने रेल राज्य मंत्री से इन रेल मुद्दों पर जल्द गौर करने की मांग की है।
खन्ना की मांग पर रवनीत बिट्टू ने इन मुद्दों सम्बन्धी जल्द केंद्र से परामर्श कर जल्द जनता को समर्पित करने का प्रयास करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 ग्राम अधिक वजन के चलते डिसक्वालिफाई हुईं विनेश फोगाट : फैसले के खिलाफ करेंगे अपील- भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करण भूषण सिंह का बयान

पेरिस ओलंपिक में मेडल की रेस से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट काफी हताश हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्हें चैंपियंस...
पंजाब , समाचार

मान की कैबनिट में होंगे 10 मंत्री शामिल,8 नए जीते विधायकों को मंत्री मंडल में मिली जगह,एक औरत शामिल।

परवल दावेदार दूसरी बार जीते अमन अरोड़ा व दोआबे के इकलौते दूसरीबार जीते जय किशन रोड़ी मंत्री मंडल में स्थान हासिल नही कर सके श्री आनंदपुर साहिब के विधायक एडवोकेट हरजोत बैंस बने कैबनिट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : गांव मोरांवाली में एआईआर और उसकी केयरटेकर महिला की तेजधार हथियारों से हत्या

गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में अज्ञात हत्यारे एनआरआई व उसके घर मे बतौर केयरटेकर काम करने वाली महिला की तेजधारों की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम 36 घंटे पहले दिया बताया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने गाहर स्कूल में 4 कमरों के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास

एएम नाथ। बिलासपुर ; प्रदेश सरकार में टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा, मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को गाहर पंचायत के अंतर्गत हाई स्कूल गाहर में लगभग 43...
Translate »
error: Content is protected !!