सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण

by
एएम नाथ। सोलन  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज यहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम, एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आई.सी.डी.एस.) विभाग तथा ज़िला कल्याण विभाग के अधिकारियों से विभिन्न समस्याओं और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उचित दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों का एक समान कल्याण सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीब परिवारों की समय पर सहायता करने के लिए विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी तथा कर्मचारी प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग की जायज मांगों का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा।
जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम के महाप्रबंधक अजय राघव, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कविता गौतम, ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला : पुलिस ने गोवा से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को पठानकोट अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो मुख्य लोगों को गोवा के कुनकोलिन से गिरफ्तार किया है। दो लोगों की गिरफ्तारी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने हिमाचल हाईकोर्ट में मांगी माफी : जल्द निपटाने का पेंशन मामले को दिया आश्वासन

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मंडी के डीसी ने अदालत के आदेश की अनुपालन न करने पर माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत को आश्वासन दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों को किया जाएगा कचरा मुक्त: डीसी डा. निपुण जिंदल

जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आरंभ किया स्वच्छता ही सेवा अभियान धर्मशाला, 23 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-दो के अंतर्गत कांगड़ा जिला में दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अभियान आरंभ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 24 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 22 सितंबर। बस स्टैंड हमीरपुर के इलेक्ट्रिकल वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए एचटी लाइन बिछाने के कार्य के चलते 24 सितंबर को बस स्टैंड, नादौन चैक, लोअर बाजार, वार्ड नंबर-4, वार्ड नंबर-8 और...
Translate »
error: Content is protected !!