लोगों से रेडक्रॉस समिति को उदारतापूर्वक अंशदान करने का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया आग्रह

by
रोहित जसवाल।  नालागढ़ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ज़िला स्तरीय तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की।
मुकेश अग्निहोत्री ने जनसमूह को मेले की बधाई देते हुए कहा कि रेडक्रॉस संस्था पीड़ित मानवता की सेवा में अहम भूमिका निभाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति पूरे विश्व में पीड़ित मानवता की सेवा में अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने लोगों से रेडक्रॉस समिति को उदारतापूर्वक अंशदान देने का आग्रह किया।
उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नालागढ़ क्षेत्र से रहने वाले सुप्रसिद्ध पंजाबी कलाकार बी.एन. शर्मा को सम्मानित किया।
मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कंवर ग्रेवाल, कुमार साहिल, कंवर सोनू, सुमी प्रिंस, मोहित शर्मा, नितिन कौशल, लकी शहजादा, श्वेता राणा सहित स्थानीय व अन्य प्रदेश के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
इससे पूर्व मेले में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा, नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष वंदना बंसल, उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने किसानों के लिए ऋण माफी, एमएसपी पर कानूनी गारंटी का किया वादा

चंडीगढ़, 28 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने वादा किया है कि केंद्र में इंडिया सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा और एमएसपी के लिए कानूनी...
article-image
पंजाब

Experts find major defects in

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Daljeet Ajnoha : Experts inspecting the Prime Minister Gram Sadak Yojana (PMGSY) road linking Kharaudi to Vadhan have reported numerous serious defects in the 13.200-km carriageway, prompting sharp criticism from local Labour...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री करेंगे होली उत्सव का शुभारंभ : होली महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ 11 से 14 मार्च तक शहीद कैप्टन विक्रम बतरा मैदान में किया जायेगा – आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 4 मार्च : राज्य स्तरीय होली महोत्सव के सफ़ल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक, आशीष बुटेल ने की।  बैठक का संचालन एसडीएम एवं...
article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में गुरमित समागम 14मई को करवाया जाएगा : संत गुरचरण सिंह पंडवा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में श्री गुरु अमर दास जी और भगत धन्ना जी के प्रकाश दिवस को समर्पित महान गुरमित समागम 4 मई को मुख्य सेवादार संत गुरचरण सिंह पंडवा...
Translate »
error: Content is protected !!