10 गिरफ्तार – दो .30 बोर और एक .32 बोर पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड और एक ड्रोन भी बरामद

by

अमृतसर  : पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान आधारित हरविंदर रिंदा और विदेश आधारित हैपी पासियन, जीवन फौजी और जशनप्रीत सिंह उर्फ़ लाल द्वारा संचालित सीमापार आतंकवादी मॉड्यूल के 4 मुख्य संचालकों सहित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बटाला क्षेत्र में पुलिस विभाग पर संभावित ग्रेनेड हमले को टालने में सफलता प्राप्त की है।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए चार मुख्य अपराधियों की पहचान अर्जुनप्रीत सिंह निवासी अवान रामदास, अमृतसर; लवप्रीत सिंह उर्फ़ लव निवासी पेरेवाल, अमृतसर; बसंत सिंह और अमनप्रीत सिंह उर्फ़ अमन दोनों निवासी बाबा बकाला साहिब, अमृतसर के रूप में हुई है। इसके अलावा, लॉजिस्टिक सहायता देने वाले छह हैंडलरों की पहचान भी की गई है, जिनमें बरींदरपाल सिंह उर्फ़ मनी और राजबीर सिंह उर्फ़ राजू दोनों निवासी कटेल, अमृतसर; विश्वास मसीह उर्फ़ भंबो निवासी भागनपुरा, अमृतसर; दिलप्रीत सिंह उर्फ़ मन्ना, हरजोत कुमार उर्फ़ मीतू और जोएल मसीह उर्फ़ रोहन उर्फ़ नोनी, तीनों निवासी डेरा बाबा नानक, बटाला शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो .30 बोर और एक .32 बोर पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड और एक ड्रोन भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि इसके पीछे के अन्य संबंधों का पता चल सके। सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि मॉड्यूल की गतिविधियों के बारे में मिली विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट ने अमृतसर ग्रामीण, बटाला और अमृतसर शहर के रामदास क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यह बरामदगी डेरा बाबा नानक के गांव खाना चमारा, रामदास के गांव अवान और अमृतसर शहर के वल्ला क्षेत्र से की गई है। सीपी ने बताया कि दोनों आरोपी बसंत सिंह और अमनप्रीत सिंह उर्फ़ अमन की गिरफ्तारी से अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 28 नवंबर, 2024 को बटाला में पुलिस अधिकारी के आवास पर हुए हमले का मामला भी सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने इस मॉड्यूल के दूसरे मुख्य संचालक की पहचान भी कर ली है और पुलिस टीमें उसे पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही हैं।

इस संबंध में थाना छावनी, अमृतसर में भारतीय दंड संहिता (बी.एन.एस.) की धाराओं 111(1), 111(2), 111(3), 111(4), 249 और 253, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यू.ए.पी.ए.) की धाराओं 13, 16, 17, 18, 19 और 20 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25(6) और 25(7) के तहत एफआईआर नंबर 191 दिनांक 03.12.2024 को मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर, कोटफातुही व गढ़शंकर में निर्देशो के विपरीत खुल रही दुकानें

माहिलपुर/गढ़शंकर – एक तरफ कोरोना महामारी तांडव द्वारा लोगों में मचा हुआ है जिसे देखते हुए जिला डिप्टी कमिश्नर द्वारा इस बीमारी से लोगों को दूर रखने के लिए कई प्रकार के दिशा निर्देश...
article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को नशीले टीकों सहित किया गिरफ्तार

*चैकिंग दौरान 12 नहीले बिना लेबल टीके बरामद हुए *पुलिस की ओर से कानून की धारा 22/61/85 एन डी पी एस तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ...
article-image
पंजाब

Mata Chintpurni Fair Sets an

Plastic-free langars, temporary and pink toilets, Red Cross camps, ambulance services, and Civil Defence playing a key role in traffic control Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 27 :  Under the “Chadhda Sooraj” campaign, the District...
article-image
पंजाब

50 किलोग्राम से कम भार वर्ग की जिला कराटे प्रतियोगिता में ममता रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।*

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजनोहा में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा ममता रानी ने रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम से...
Translate »
error: Content is protected !!