एचआरटीसी के 96 फीसदी रूट घाटे में चल रहे – फिर भी निगम में न तो किसी कर्मचारी का वेतन बकाया और न ही पेंशन की राशि बकाया :मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल। धर्मशाला : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली एचआरटीसी के सुचारू संचालन के लिए सभी लोगों, खासकर विपक्षी दल भाजपा का सहयोग मांगा है।
उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक चंद्रशेखर का मूल सवाल के जवाब में कहा कि एचआरटीसी में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास जारी हैं और निगम की आय में बढ़ोतरी हो रही है।  उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के 96 फीसदी रूट घाटे के हैं। इसके बावजूद निगम में न तो किसी कर्मचारी का वेतन बकाया है और न ही पेंशन की राशि बकाया है। उन्होंने माना कि परिवहन निगम सरकार से अनुदान लेकर अपने कर्मचारियों और पेंशनरों की देनदारियों को चुकता कर रहा है। यही नहीं, एचआरटीसी ने अपने ड्राइवरों और कंडक्टरों को उनके ओवरटाइम के बकाए का भी भुगतान शुरू कर दिया है और मार्च तक तमाम ओवरटाइम अदा कर दिया जाएगा।
अग्निहोत्री ने कहा कि परिवहन निगम में इस समय 3200 बसों का बेड़ा है और निगम की बसों में हर रोज लगभग पांच लाख यात्री सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में चालू वित्त वर्ष के दौरान 700 से अधिक नई बसें शामिल की जा रही हैं, जिनमें 327 इलेक्ट्रिक बसें, 250 डीजल बसें, 100 टेंपो ट्रैवलर और 24 वॉल्वो बसें शामिल हैं। इन बसों के निगम के बेड़े में शामिल हो जाने से प्रदेश में बसों की कमी को काफी हद तक दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मपुर डिपो में इस समय 51 बसें हैं, जिन्हें चलाने के लिए 62 ड्राइवर और 77 कंडक्टर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 36 बसें अपनी उम्र पार कर चुकी हैं। परिवहन निगम के को लेकर विधायक राकेश जम्वाल और अन्य ने भी सवाल पूछे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बठिंडा हत्याकांड में नया मोड़ : गोली लगने से पहले दोनों में हुई थी लड़ाई- एक ही स्कूल में पढ़ चुके हैं मृतक युवक-युवती

बठिंडा : बीती शनिवार को शहर के परसराम नगर गली नंबर 29 निवासी कशिश नामक युवती की गोली मारकर बाद में खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने के मामले में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात नोडल अधिकारी दायित्व का बखूबी निर्वहन करें – एसडीएम मनीश चौधरी

लोकसभा चुनाव को लेकर तैनात विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोले एसडीएम जोगिन्दर नगर, 16 फरवरी: सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1984 के सिख-विरोधी दंगे : सज्जन कुमार के खिलाफ सजा पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली। मामले में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने सज्जन कुमार के खिलाफ सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सज्जन कुमार को इस मामले में दोषी ठहराया गया था,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गौवंश की तस्करी करने वालों में एक की ढांक से गिरकर मौत : जांच करने पांगी पहुंची जम्मू पुलिस

  एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी से मवेशियों की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक की ढांक में गिरकर मौत गई है। मृतक का शव देर शाम...
Translate »
error: Content is protected !!