महिला से छेड़छाड़ करने से रोकने पर अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टरों पर भी किया हमला; दो लोग घायल

by
मुक्तसर साहिब। मुक्तसर -कोटकपूरा रोड पर बाईपास पर स्थित निजी मालवा ऑर्थो अस्पताल में काम करने वाली एक महिला स्टाफ सदस्य के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ सदस्यों की ओर से युवक का विरोध किया गया जिसके बाद युवक अपने अन्य साथियों को साथ लेकर अस्पताल में हथियारों के साथ आ गया और अस्पताल में तोड़फोड़ कर डाली।
युवती का नंबर मांग रहा था आरोपित
आरोपित युवती से उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था। हमलावरों द्वारा डॉक्टर पर हमला करने का प्रयास किया गया। इस दौरान बीच बचाव में आए रिसेप्शन पर ड्यूटी दे रहा एक युवक और एक मरीज का हाल जानने आया युवक सामने आ गए जिनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घटना रविवार की सुबह करीब 11 बजे की है। उधर, इस बात से भड़के डाक्टरों की ओर से अस्पताल के बाहर रोड जाम करके धरना लगा दिया गया।
धरना स्थल पर पहुंचे डीएसपी सतनाम सिंह ने आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया। धरना करीब दोपहर एक बजे तक चला।
यह है पूरा मामला :   मालवा ऑर्थो अस्पताल के संचालक डॉ. अरुण जैन ने बताया कि उनके अस्पताल में काम करने वाली एक महिला स्टाफ सदस्य रविवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से ड्यूटी पर आ रही थी। इस दौरान एक युवक उसका पीछा करते हुए अस्पताल में आ घुसा। जो कि अस्पताल की महिला स्टाफ सदस्य के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
                  उन्होंने कहा कि जिसको हमने ऐसा करने से रोका तो वह भड़क उठा और एक बार तो वहां से चला गया लेकिन कुछ ही समय बाद वह अपने साथियों के साथ हथियारों सहित अस्पताल में आ घुसा और आते ही अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अस्पताल के शीशे तोड़ दिए गए हैं। छह से सात हमलावर थे। इस दौरान हमलावरों ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया लेकिन इस बीच में उसका एक रिसेप्शन पर खड़ा कर्मचारी और एक अन्य युवक बचाव में आ गया लेकिन हमलावरों ने उन दोनों पर हमला करके घायल कर दिया।
इसके बाद सूचना मिलने पर शहर के प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर भी इकट्ठे हो गए और अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया गया। डॉक्टर इस बात पर अड़े रहे कि तुरंत आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए। धरना स्थल पर पहुंचे डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपित की पहचान कर ली गई है।
उसे पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपित और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद धरना समाप्त कर लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2.50 – 2.50 लाख रुपए की ग्रांट के चैक गांव गढ़ी मट्टू, भामियां और रामपुर के विकास हेतु सांसद मनीष तिवारी ने किए वितरित

सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का दौरा, गांवों के विकास हेतु बांटे ग्रांट के चैक गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी वार्ड के बेड पर शुरू हो गया प्रेमी-प्रेमिका का रोमांस…. CCTV में कैद Video वायरल…लव मैरिज करवाने के लिए युवक ने खाया जहर

महोबा : जिला अस्पताल उतर प्रदेश प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जहरीला पदार्थ खाने के...
article-image
पंजाब , समाचार

गांवों के सर्वपक्षीय के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी

ब्लॉक नवांशहर की पंचायतों के करोड़ 2.15 रुपए के ग्रांटों के काम शुरू करवाए नवांशहर, 21 जनवरी: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों को शहरों वाली सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु...
Translate »
error: Content is protected !!