वार्डों का विकास और जन समस्याओं का त्वरित निपटारा प्राथमिकता: पार्षद राजेश्वर दयाल बब्बी, पार्षद नरिंदर कौर

by
रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त, जीत के लिए मतदाताओं का धन्यवाद, मतदाताओं की सेवा में हर समय हाज़िर रहेंगे: ब्रम शंकर जिम्पा
होशियारपुर, 22 दिसंबर: नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 6 और 7 से विजयी रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश्वर दयाल बब्बी और नरिंदर कौर ने आज रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार कुलवंत सिंह से अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया। रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए पार्षद राजेश्वर दयाल बब्बी और पार्षद नरिंदर कौर ने मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे अपने वार्डों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के अलावा जन समस्याओं के समय पर निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा उन्हें जिताकर आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य में करवाए जा रहे अभूतपूर्व विकास और पार्टी की जनहितैषी नीतियों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि वे मतदाताओं के हमेशा आभारी रहेंगे और उनकी आशाओं-उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने इस मौके पर कहा कि वे मतदाताओं द्वारा पार्टी उम्मीदवारों को जिताने के लिए उनके दिल से ऋणी हैं और मतदाताओं की सेवा में हर समय समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लगातार जनहितैषी फैसले लिए जा रहे हैं जिन्हें लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग विकास के नाम पर आम आदमी पार्टी को लगातार एक के बाद एक चुनाव जिताते जा रहे हैं और अब निगम चुनावों में भी पार्टी उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है जिसके तहत कई परियोजनाएं चल रही हैं और आने वाले दिनों में भी बड़े पैमाने पर विकास करवाए जाएंगे। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने भी नए पार्षदों को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या उसे ‘हाइब्रिड’ BJP मंजूर : उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली :  शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन इसलिए तोड़ दिया कि वह उसके हिंदुत्व के संस्करण से सहमत नहीं थे। ठाकरे ने राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

कोविड संबंधी लक्षण दिखने पर मरीज डाक्टर से जरुर करें संपर्क, जरुरत पडऩे पर अस्पताल दाखिल होने में न करें देरी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने साप्ताहिक फेसबुक सैशन के दौरान जिला वासियों को किया संबोधित होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिला वासियों को कहा कि कोविड की स्थिति में पहले से कुछ सुधार हैं...
पंजाब

कांग्रेस ने किया पंजाब में बड़ा फेरबदल : 12 जिलों के बदले गए प्रधान

चंडीगढ़। तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान के ठीक बाद कांग्रेस ने जिला प्रधानों की सूची जारी कर दी। अहम बात यह हैं कि पार्टी ने तरनतारन के जिला प्रधान समेत...
article-image
पंजाब

समाना में राजा वड़िंग के समक्ष कुछ कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम चन्नी के समर्थन में नारे लगाये : संगरकार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की और कुर्सियां फेंकने की घटनाएं

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, कांग्रेस के भीतर की खींचतान अब सार्वजनिक रूप से सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा...
Translate »
error: Content is protected !!