सुक्खू सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा- क्या नर्सों की भर्ती एक फिनाइल बेचने वाली कंपनी कर सकती

by
रोहित जसवाल। शिमला : आउटसोर्स भर्तियों को लेकर नियमों की उड़ रहीं धज्जियों पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार की अस्थायी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने सरकार से पूछा है कि क्या एक फिनाइल बेचने वाली कंपनी नर्सों की भर्ती कर सकती है।
सरकार ने इसके लिए कोई भी पैरामीटर और नियम नहीं बनाए हैं।  हाईकोर्ट में जेके इंटरप्राइजेज की ओर से कंपनी को किन मापदंडों के तहत काम दिया जाता है और क्या पारदर्शिता है, इस पर याचिका दायर की गई है। सरकार ने इस पर अपना जवाब दायर किया है, जिस पर अदालत ने नाराजगी जताई। इस मामले की सुनवाई 31 दिसंबर को होगी। कंपनी की ओर से आरोप लगाया गया है कि कॉरपोरेशन की ओर से 5 फीसदी कमीशन तय किया है, जिससे ढाई-ढाई फीसदी कॉरपोरेशन और कंपनियों को जाता है। इस वजह से कंपनियों का वित्तीय नीलामी का अधिकार छिन गया है। काॅरपोरेशन कंपनियों को एंपैनल करता है, उसके बाद विभाग कॉरपोरेशन को संस्तुतियां भेजता है। अगर 10 लोगों से कम लेबर का काम है तो रोटेशन के तहत कंपनियों को काम देते हैं।
अगर उससे अधिक है तो कोई नियम नहीं हैं। उसके लिए तकनीकी नीलामी करते हैं। विभाग की ओर से अगर किसी कंपनी के नाम की सिफारिश की जाती है तो उसी को काम दिया जाता है। कॉरपोरेशन ने 36 कंपनियां चयनित की हैं, जिससे विभागों के काम आउटसोर्स किए जाते हैं। कॉरपोरेशन इनसे 50-50 हजार रुपये लेता है।   हिमाचल प्रदेश में वित्तीय नियम 2009 के तहत आउटसोर्स प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके तहत सलाहकार बोर्ड, रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस और अधिसूचना होनी चाहिए, जबकि हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेशन इन सभी नियमों को दरकिनार कर आउटसोर्स भर्तियां कर रहा है।
आउटसोर्स भर्तियों पर लगी रोक हटाने के लिए सरकार ने हाईकोर्ट में दायर की अर्जी :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में आउटसोर्स भर्तियों पर लगाई गई रोक को हटाने के लिए सरकार की ओर से एक अर्जी दायर की गई है। महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि आउटसोर्स भर्तियों की प्रक्रिया के लिए कमेटी के गठन के निर्माण पर सरकार विचार कर रही है। प्रदेश सरकार इस कमेटी की देखरेख करेगी, जिससे भर्तियों की प्रक्रिया में पारदर्शिता होगी। सरकार की ओर से दायर अर्जी पर अब 31 दिसंबर को सुनवाई होगी।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और सत्येन वैद्य की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। अदालत ने 7 नवंबर को इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन की ओर से विभागों में की जा रही सभी भर्तियों पर रोक लगा दी थी। खंडपीठ ने कंपनियों और उम्मीदवारों का सारा डाटा बेवसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि प्रदेश में करीब 110 कंपनियां फर्जी पाई गई हैं। भर्तियों की प्रक्रिया के लिए कोई नियम नहीं बनाए गए हैं। केंद्र की पॉलिसी के तहत केवल चतुर्थ श्रेणी के पदों को ही आउटसोर्स किया जाता है, जबकि हिमाचल प्रदेश में तृतीय श्रेणी को भी आउटसोर्स पर किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहले दिन आए 255 अभ्यर्थी

मंडी, 20 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। दौड़ के प्रथम बैच को उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। युवा अभ्यर्थियों नेे पूरे दम-खम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए शेड्यूल जारी : 16 से 27 सितंबर तक होंगे ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की फिटनेस जांच :राम प्रकाश आरटीओ चंबा

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में सितंबर माह के दौरान 16 से 27 सितंबर तक वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पैंतरे चल कर अब झारखंड के लोगों को ठगने तैयारी में इंडी गठबंधन : जयराम ठाकुर

हिमाचल में जीवनदायी हिम केयर का बंटाधार कर झारखंड के लोगों को सपने दिखा रही कांग्रेस हिमाचल की तरह झारखंड की मातृशक्ति को भी धोखा देने की तैयारी में कांग्रेस आलाकमान एएम नाथ। मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!