बोड़ा में पैट्रोल पंप के कार्यालय का चोरों ने शटर तोड़ कर 81 हजार किए चोरी

by
गढ़शंकर  : गढ़शंकर श्री अनंदपुर साहिब रोड़ पर गांव बोड़ा के निकट कल देर रात अज्ञात चोर पैट्रोल पंप का शटर तोड़ कर 81 हजार रूपए चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
                 पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह पुत्र नरिंद्र सिंह निवासी निकट गुरूदुारा मंजी साहिब, बंगा रोड़ नवांशहर जिला शहीद भगत सिंह नगर ने कहा कि उनकी पत्नी के राजदीप कौर के नाम पर गढ़शंकर श्री अनंदपुर साहिब रोड़ पर गांव बोड़ा के निकट लाल दियाल जी फिलिंग स्टेशन(पैट्रोल पंप) में कल रात करीव पौने बारह वजे अज्ञात चोर पैट्रोल पंप की पिछली दीवार से चढ़ कर अंदर घ्ुास आए। अंदर आकर उकत चोरों ने कार्यालय का शटर तोड़ कर कल पैट्रोल और डीजल की सेल के काऊंटर के गल्ले में पड़े 81 हजार चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने गुरप्रीत सिंंह के ब्यान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ 331(4), 305 बीएनएस तहत मामला दर्ज कर लिया।
गुरप्रीत सिंह ने संपर्क करने को बताया कल रात लडक़े एक कमरे में सो रहे थे तो चोरों ने उस कमरे को पहले लाक कर दिया था। लेकिन उन्हें सुवह उठने पर पता चला कि बाहर से लाक लगा है और जब वह बाहर आए तो उन्हें शटर टूटा देखा तो पता चला कि अज्ञात चोर 81 हजार चुरा ले गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्य मानकों को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की प्रभावी अनुपालना को लेकर ज़िला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने पंजाब के गरीबों के खिलाफ रची साजिश -8 लाख परिवारों के राशन कार्ड काटना भाजपा की सोची-समझी साजिश, पंजाब सरकार हर अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार : डॉ. रवजोत सिंह

  कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी, विधायक जिंपा व घुम्मण की मौजूदगी में की प्रेस कांफ्रेंस होशियारपुर, 24 अगस्त:  कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉ. रवजोत सिंह ने आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए...
article-image
पंजाब

12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : लिव-इन में रह रही महिला को अगवा कर दाना मंडी में फेंका

फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने लिव-इन में रह रही महिला को अगवाह करने की कोशिश करने और बाद में उसे दाना मंडी के गेट के पास फैंककर फरार हुए 12 लोगों के खिलाफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, 382.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को दी गई मंजूरी

एएम नाथ। मंडी, 22 दिसंबर।  जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज सोमवार को जिला परिषद सभागार, भ्यूली में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!