चाचा ने की भतीजे की हत्या : भाई के सिर में लोहे का पाइप मारा

by

पटियाला :  गांव एहरू कलां में जायदाद के विवाद के चलते  चाचा ने अपने ही भतीजे के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। भाई को बचाने आए सगे भाई बलजिंदर सिंह पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। मर्डर हुए 32 साल के जय भगवान की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को बॉडी सौंपी। घटना गांव एहरू कलां की है। घायल बलजिंदर सिंह का राजिंदरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। जुल्का पुलिस अधिकारियों ने बलजिंदर सिंह की स्टेटमेंट के आधार पर उसके चाचा जागर सिंह और चचेरे भाई मनदीप सिंह पर एफआईआर रजिस्टर कर ली है।

                बलजिंदर सिंह की स्टेटमेंट के अनुसार, उसके चाचा के घर की दीवार उनके घर के साथ सांझी है। जायदाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था, बीती रात को जय भगवान घर पर मौजूद था, जहां पर चाचा जागर सिंह और लोहे के पाइप लेकर बेटे के साथ आया।  इन दोनों पिता बेटे ने जय भगवान पर पाइप से हमला कर दिया और बचाव करते समय बलजिंदर सिंह पर भी हमला हुआ। हमले के दौरान सिर पर लगी चोट के कारण 24 घंटे के बाद बलजिंदर सिंह को होश आया तो पुलिस को स्टेटमेंट दर्ज करवाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब बनेगा मेडिकल हब, मुख्यमंत्री मान ने किया 200 नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ खोलने का ऐलान…. मरीजों को होगा फायदा

चंडीगढ़, 3 अगस्त: पंजाबवासियों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एक और ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी घोषणा की है कि राज्य में 200 और...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी हिदायतें व आदेश जारी, मेले के दौरान सडक़ के दोनों तरफ लंगर, कीर्तन, सत्संग, जागरण या अन्य एकत्रीकरण करने पर रहेगी पूर्ण तौर पर पाबंदी

होशियारपुर:जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने माता चिंतपूर्णी जी के वार्षिक मेले के संबंध में आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिला होशियारपुर की सीमा के अंदर रास्ते के दोनों तरफ लंगर लगाने...
हिमाचल प्रदेश

फॉल आर्मी वर्म से बचाव हेतु कृषि विभाग ने जारी की एडवाईजरी

ऊना: कृषि उप निदेशक अतुल डोगरा ने एडवाईजरी जारी करते हुए बताया कि जिला ऊना में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी फाल आर्मी वर्म नामक कीट ने मक्की की फसल पर आक्रमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

आपदा प्रबंधन सामग्री का निरीक्षण कर मांग सूची तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज चंबा जिला में विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित प्रबंधन को...
Translate »
error: Content is protected !!