पुलिसकर्मी ने अपनी ट्रांसफर से नाराज : ढलियारा बाजार में साथी के साथ मिलकर दो लोगों पर जानलेवा कर दिया हमला

by
एएम नाथ । देहरा :   देहरा में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यहां पर एक पुलिसकर्मी ने अपनी ट्रांसफर से नाराज होकर अपने साथी के साथ मिलकर ढलियारा बाजार में दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ितों में पूर्व प्रधान जरनैल सिंह (पम्मा) और एक टैक्सी चालक सतीश ठाकुर शामिल हैं। गौरतलब है कि साल के पहले ही दिन चंबा के बनीखेत में भी पुलिस कर्मियों पर एक होटल मैनेजर की हत्या के आरोप लगे थे। लेकिन अब साल के दूसरे दिन एक कांगड़ा के ढलियारा बाजार में 2 पुलिसवालों की गुंडागर्दी देखने को मिली।
             घटना उस समय हुई जब पूर्व प्रधान जरनैल सिंह अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान में बैठे थे। आरोप है कि पुलिसकर्मी प्रवीण धीमान और उसके दोस्त मनदीप कुमार ने दुकान में घुसकर जरनैल सिंह पर हमला किया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावरों ने बाजार में एक दुकान पर बैठे टैक्सी चालक सतीश ठाकुर पर भी हमला किया। सतीश पर हुए हमले के बाद बाजार में दहशत का माहौल फैल गया। हमला करने के बाद दोनों आरोपी गाड़ी में फरार हो गए।
           प्रवीण धीमान कांगड़ा जिले में ही पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उसका हाल ही शिमला के लिए ट्रांसफर किया गया है। हमलावर पुलिस कर्मी को इन दोनों पर ट्रांसफर करवाने का शक था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पूर्व प्रधान जरनैल सिंह और टैक्सी चालक सतीश ठाकुर ने न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय लोग भी इस घटना से आक्रोशित हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घायल टैक्सी चालक सतीश ठाकुर के भाई सुरजीत ने कहा कि हमलावरों ने उसके भाई को डंडों और तेजधार हथियार से से हमला कर दिया। ये लोग अगर कोई बात थी तो बैठकर कर सकते थे।
 पुलिस पर आरोप :   पुलिस कर्मी और उसके दोस्त ने हमला किया है और एक तीसरा व्यक्ति गाड़ी लेकर खड़ा था। बाद में हमलावार गाड़ी में फरार हो गए। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है। जब इस तरह की घटना सामने आई हो। कुछ माह पहले भी पुलिसकर्मी प्रवीण धीमान के दोस्त मनदीप कुमार पर एक पत्रकार पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगा था। हालांकि, उस समय पुलिस ने समझौते के जरिए मामला रफा-दफा कर दिया गया था।
क्या कहती है पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी प्रवीण धीमान और उनके साथी मनदीप कुमार के खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई हैं। दोनों पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की और स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए। पीड़ितों का मेडिकल करवाकर आगे की जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर पंचायत माहलपुर के आगामी चुनावों को लेकर आप वालंटियरों की बैठक

गढ़शंकर : नगर पंचायत माहलपुर के आगामी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की बैठक हलका विधायक जय किशन रौड़ी के निर्देशानुसार माहलपुर रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। विधायक स. रौड़ी के...
article-image
पंजाब

सड़क किनारे आराम कर रहे मजदूरों पर टाटा ऐस चढ़ी : एक की मौत व तीन गंभीर घायल

गढ़शंकर : 16 जुलाई: मुख्य मार्ग चंड़ीगढ़- होशियरपुर पर गांव सतनौर के पास सड़क किनारे कच्ची जगह पर बैठे लोगों पर टाटा ऐस चढऩे से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर...
article-image
पंजाब

शिवसेना नेता हरविंदर सोनी को गोली मारने वाले कश्मीरा सिंह का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए पंजाब पुलिस : रणजीत राणा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिवसेना कार्यालय कमेटी बाजार से जारी प्रेस नोट में रणजीत राणा ने कहा कि शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व गौ सांसद हरविंदर सोनी को 12 अप्रैल 2015 को...
article-image
पंजाब

स्वर्गीय माता तृप्ता कोहली जी के नमित श्रद्धांजलि समारोह 7 अक्टूबर को केशो मंदिर में होगा

श्रद्धांजलि समारोह बाद दुपहर 2 बजे से 3 बजे तक होगा जिस में प्रमुख लोग दिवंगत आत्मा को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते शामिल होंगे है होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एडिशनल सेशन जज छत्तीसगढ़ अमित...
Translate »
error: Content is protected !!