घुमारवीं सिविल अस्पताल में जल्द मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

by
रोहित जसवाल।  घुमारवीं  :  प्रदेश सरकार के नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में जल्द ही लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा 29 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंत्री धर्मानी ने कहा कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इस सुविधा के आने से मरीजों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगजनों को राहत मिलेगी। लिफ्ट की स्थापना से अस्पताल में आने वाले लोगों की सुविधा में सुधार होगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाना और भी सुगम हो जाएगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता
राजेश धर्मानी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। घुमारवीं सिविल अस्पताल को नई सुविधाओं से लैस करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुल्लांपुर में ताश खेल रहे व्यापारियों पर सीआईए के जवानों ने तानी रिवाॅल्वर, हार्ट अटैक से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, माहौल तनावपूर्ण

मोहाली। मोहाली जिले के मुल्लांपुर इलाके में काउंटर इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) खरड़ की टीम ने ताश खेल रहे आठ व्यापारियों पर रिवॉल्वर तानी। आरोप है कि डर के मारे एक व्यापारी की हार्ट अटैक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : ‘वो दिन’ योजना के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ा में विद्यार्थियों को दी जानकारी

नादौन 21 दिसंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में ‘वो दिन’ योजना के तहत ‘मासिक धर्म प्रबंधन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता’ विषय पर एक जागरुकता शिविर आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डाॅ. सीमा शर्मा को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार-2024 के लिए मुख्यमंत्री वधाई

हमीरपुर : हमीरपुर जिले की दलयाहू निवासी आईआईटी, दिल्ली में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डाॅ. सीमा शर्मा को अनुसंधान एवं विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए इण्डियन काउंसिल फाॅर यूएन रिलेशन्स, नई दिल्ली द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 शूटरों का एनकाउंटर : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में AGTF ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ : प्रॉपर्टी डीलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चरणप्रीत सिंह नागरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  ने हरियाणा के कैथल में हुए...
Translate »
error: Content is protected !!