प्रधानमंत्री उज्जवला व गृहिणी सुविधा योजना के तहत 32151 गैस कंनेक्शन वितरित: एडीसी

by

ऊना, 15 सितंबर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आज आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। एडीसी ने बताया कि जिला ऊना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से माह मई से अगस्त 2021 तक कुल 67185 क्विंटल आटा, 48248 क्विंटल चावल, 11534 क्विंटल दाल, 3570 क्विंटल नमक, 12624 क्विंटल चीनी व 1203804 लीटर खाद्य तेल वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 1851 क्विंटल चावल तथा 2741 क्विंटल गेहूं वितरित किए गए है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में कुल 10 हजार 509 गैस कंनेक्शन तथा गृहिणी सुविधा योजना के तहत 21462 गैस कंनेक्शन वितरित किए जा चुके है।
एडीसी ने बताया कि ट्रांसपेरेंसी पोर्टल पर संपर्क करके उपभोक्ता अपने राशन कार्ड सहित अन्य संबंधित जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राशन लेने पर उपभोक्ता डिपो धारक से बिल अवश्य लें। उन्होंने कहा कि डिपो धारक की यह नैतिक जिम्मदारी है कि हर उपभोक्ता को राशन का समुचित बिल काटकर दें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रगति की निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि में वर्तमान में जिला में कुल 1,45,732 राशनकार्ड धारक जिनमें एपीएल श्रेणी के अंतर्गत 88,268, बीपीएल के 19,258, अंत्योदय अन्न योजना के 10,542 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 27,664 शामिल हैं। सभी उपभोक्ताओं को डिजिटल राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिला में आधार सीडिंग का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है जबकि मोबाईल सीडिंग का कार्य 77 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। एडीसी ने मोबाईल सीडिंग के कार्य को शीघ्र शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मई से अबतक खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 1006 निरीक्षण किये गये और इस अवधि के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर 49,095 रूपये का जुर्माना किया गया। तीन उचित मूल्यों की दुकानों को 600 रूपये और अन्य 13 दुकानदारों व व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग करने पर 13500 रूपये का जुर्माना किया गया।
एडीसी ने बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर थोक भंडारण केन्द्रों, आटा मिलों, उचित मूल्य की दुकानों से सैंपल एकत्रित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 71 सैंपल लेकर निदेशालय को जांच हेतु भेजे गए, जिनमें से 37 नमूने पास हो गए हैं और शेष नमूनों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षित है।
जिला स्तरीय सर्तकता समीति की बैठक आयोजित
एडीसी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला ऊना को 279813 जनसंख्या को चयनित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमें से 240063 जनसंख्या का चयन कर लिया गया है। इसी अंर्तगत जिला की 234 पंचायतो का चयन कर लिया गया है। उन्होंने शेष लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड धारकों को नए डिजिटल राशन कार्ड जारी किए गए है जिन पर पीओएस मशीन के माध्यम से राशन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी उचित मूल्य की दुकानों पर निरीक्षण किए जा रहे हैं ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि इस योजना का लाभ पात्र लोगों को मिल सके। उन्हांेने बताया कि जो लोगा बीपीएल श्रेणी में शामिल नहीं है और वह गरीब है, वह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का लाभ लेने के लिए आने वाली ग्राम सभा की बैठकों में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, जिला खाद्य एव नागरिक आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीओ कार्यालय में 8 सितम्बर तक जमा करवाएं परमिट के आवेदन

धर्मशाला, 1 सितम्बर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण धर्मशाला की बैठक 12 सितंबर को शिमला स्थित परिवहन विभाग के निदेशालय में होगी। इस बैठक में वाहनों के परमिट से संबंधित मामले रखे जाएंगे। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र चम्बा के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध : विधायक नीरज नैय्यर

विधायक ने अप्पर भुईं एवं गागला नाला से कुपाहड़ी संपर्क सड़क मार्ग का किया भूमिपूजन सड़क निर्माण पर व्यय होंगी 1 करोड़ 38 लाख रुपये की धनराशि एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिरंगे के प्रति देशवासियों का उत्साह नई जागृति का प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

न्यू दिल्ली : 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषण : भारत के 76वें स्वतंत्रता दिव के मौके पर देश भारत में जश्न मनाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होलटन किंग पंडोगा में भरे जाएंगे विभिन्न पद : जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 2 अगस्त को आयोजित होगा साक्षात्कार

ऊना, 31 जून – मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा बुधवार 2 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में विभिन्न पदो ंके लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!