विधायक प्राथमिकता बैठकें-प्रदेश सचिवालय के आर्मजडेल भवन फेज-3 में होगी

by
एएम नाथ। शिमला : वार्षिक बजट 2025-26 में विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दो दिवसीय बैठकों का आयोजन 3 और 4 फरवरी, 2025 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय के आर्मजडेल भवन, फेज-3 कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा।
3 फरवरी, 2025 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सोलन, चम्बा, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
4 फरवरी, 2025 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक शिमला और मंडी जिलों तथा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
इन बैठकों में वार्षिक बजट 2025-26 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठकों में विधायकों से वर्ष 2025-26 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

 10.15 ग्राम चिट्टा के साथ  मैहतपुर में पंजाब का युवक गिरफ्तार

रोहित जसवाल :  ऊना। सब्जी मंडी मैहतपुर में एक युवक को 10.15 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान विशाल गुप्ता (27) निवासी जालंधर कैंट जिला जालंधर पंजाब के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में गति लाने के लिए चिन्हित ग्राम पंचायतों में बैठकें आयोजित करने के निर्देश

सोलन :  उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला कल्याण विभाग सहित अन्य सम्बद्ध अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को गति प्रदान करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य शुभारंभ बद्दी को मिला नया प्रीमियम पारिवारिक ख़रीदारी केंद्र

शहरवासियों में दिखा विशेष उत्साह बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी में शुक्रवार को अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमरटेक्स इंडस्ट्रियल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 से 17 लाख की हो रही सलाना आमदनी :युवाओं के लिए बने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

धर्मशाला 02 नवंबर। सरकार से सिंचाई सुविधा के लिए उपदान पर मिले बोरवेल, स्प्रिंकल सिंचाई की सुविधा तथा पॉली हाउस तथा पावरग्रिड ने किसानों की जिंदगी में स्वाबलंबन के नए आयाम स्थापित किए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!