दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से हताश, भाजपा की सरकार राजधानी में स्थापित करने का बना चुकी मन : खन्ना

by

खन्ना ने खुला दरबार लगाकर सुनी जनसमस्याएं, केंद्र सरकार की मदद से समाधान करवाने का दिया आश्वासन
होशियारपुर 08 दिसंबर : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की दिल्ली में विधान सभा चुनावों का बिगुल बज चूका है। खन्ना ने कहा की आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों से हताष दिल्ली की जनता ने राजधानी में भाजपा की सरकार स्थापित करने का मन बना लिया है।
उक्त विचार खन्ना ने खुला दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि बड़े बड़े वादे कर तथा जनता को झूठे सपने दिखाकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब की सत्ता तो हासिल कर ली थी परन्तु अब आम आदमी पार्टी का जनविरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है। दोनों प्रदेशों में आम आदमी पार्टी सरकार हर मुद्दे पर विफल हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल का भ्रष्टाचारी चेहरा जनता के सामने आ चुका है। खन्ना ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में दिल्ली की जनता खुलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर राजधानी को भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी सर्कार से मुक्त करवाएगी और भाजपा का अगला लक्ष्य पंजाब को भी नाकामियों की जननी आम आदमी पार्टी सरकार से मुक्त करवाने का होगा। इस मौके उपस्थित लोगों द्वारा खन्ना के समक्ष जो समस्याएं राखी गयी उन्हें खन्ना ने केंद्र सरकार की मदद से हल करवाने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना का जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा ऑपरेशन : लश्कर के तीन आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम

शोपियां  : जम्मू-कश्मीर के शोपियां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले...
हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक शास्त्र और कला अध्यापकों की परीक्षाएं 29 को

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने राजनीतिक शास्त्र और ड्राइंग टीचर के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर हुसनदीप और पवित्र को कैलिफोर्निया से लाया जाएगा भारत, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस;

बटाला। विदेश में बैठे गैंगस्टर हुसनदीप सिंह और पवित्र सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। दोनों आरोपित कैलिफोर्निया पुलिस की हिरासत में हैं और अब इन्हें भारत लाकर...
article-image
पंजाब

400 से ज्यादा समस्याओं का मौके पर ही करवाया समाधान : कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

होशियारपुर, 01 सितम्बर :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित 400 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना और...
Translate »
error: Content is protected !!