माता कांसा देवी मंदिर के लिए नवनिर्मित सड़क का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

by

नया गांव 15 सितंबर: पंजाब सरकार और मंदिर कमेटी के सहयोग से नवनिर्मित माता कांसा देवी मंदिर को जाती सड़क का उद्घाटन श्री आनंदपुर साहिब से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा किया गया। जिनके साथ यादवेंद्र सिंह कंग सीनियर वाइस चेयरमैन इन्फोटेक, रविंद्र पाल सिंह पाली चेयरमैन और पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ता खराब होने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस संबंध में सांसद तिवारी द्वारा पंजाब सरकार के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद मंदिर कमेटी के सहयोग से नई सड़क का निर्माण किया गया है।
इस अवसर पर उक्त सड़क को लोकार्पित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनका एक मात्र उद्देश्य है और विकास के रास्ते में फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान अन्य के अलावा, हरमेश मेशी पार्षद कांसल, सुशील कुमार पार्षद, जोगेंद्र गिर नंबरदार, काका राम, पूरन सिंह जंगू, गुरमीत सिंह बैंस, अजय शर्मा, चौधरी अवतार नंबरदार, देवेंद्र शर्मा, फकीर चंद गिर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर 23 अप्रैल को माता नैना देवी जी की चौकी आयोजित की जाएगी

गढ़शंकर, 22 अप्रैल :  बीत क्षेत्र के गांव झोणेवाल में माता नैना देवी मंदिर में माता नैना देवी की मूर्ति स्थापना दिवस को समर्पित माता जी की चौकी का आयोजन किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर लगाए विकास टैक्स की निंदा : डीटीएफ पेंशनर फ़्रंट ने टैक्स की प्रतियां जलाई

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक पेंशनर फ़्रंट नेता बलवीर खानपुरी की अगुवाई में पूर्व पेंशनर की मीटिंग गांधी पार्क में बुलाई गई। इस मीटिंग में पंजाब सरकार सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर जबरन थोपे गए विकास टैक्स की...
article-image
पंजाब

ਪੁਲਿਸ ਨੇ 10 ਲੱਖ 35 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਖੋਹ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 4 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਪਟਿਆਲਾ: ਪਟਿਆਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਾਤੜਾਂ ਖੇਤਰ ‘ਚ 8 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਈ ਫਾਈਨਾਂਸ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਏਜੰਟ ਤੋ 10 ਲੱਖ 35 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਖੋਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਕੁੱਝ ਘੰਟਿਆਂ ‘ਚ ਹੱਲ ਕਰਕੇ ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ...
Translate »
error: Content is protected !!