बस-खच्चर रेहड़ा की टक्कर में खच्चर की मौत

by

गढ़शंकर: मुख्स मार्ग होशियारपुर-चंड़ीगढ़ पर गढ़शंकर बाजार के बीचोबीच एक खच्चर रेहड़े की बस के साथ सीधी टक्कर होने से खच्चर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रेहड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर के वार्ड नं.10 निवासी सरबजीत सिंह रोजाना मंडी से सबजी की ढुआई करने का काम करता है । आज सुबह वह बजार में किसी की सबजी छोड़ कर वापिस मंडी से सबजी लेने जा रहा था तो जब वह बजार के बीच अभी पहुंचा ही था तो विपरीत दिशा से आ रही पठानकोट डीपू की बस (पीबी-35-क्यू-9840) की उसके खच्चर रेहड़े से सीधी टक्कर हो गई जिससे रेहड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खच्चर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बस थीन डैम से चंडीगढ़ जा रही थी। गढ़शंकर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर बस को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारनों की जांच शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युग हत्याकांड : 2 दोषियों की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली

एक आराेपी बरी, परिजन फैसले से निराश, सुप्रीम कोर्ट में लगाएंगे न्याय के लिए गुहार एएम नाथ। शिमला : बहुचर्चित युग हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए फांसी की सजा को उम्रकैद...
article-image
पंजाब

मोगा सेक्स स्कैंडल : एसएसपी, एसपी और दो इंस्पेक्टरों की सजा टली, अब 7 अप्रैल को सुनाया जाएगा फैसला

मोहाली : विशेष सीबीआई अदालत ने कुख्यात मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में पंजाब के चार पूर्व पुलिस अधिकारियों को पिछली सुनवाई पर दोषी करार दिया था। विशेष न्यायाधीश-द्वितीय राकेश गुप्ता के सुनाए फैसले में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगरूर रैली के लिए गढ़शंकर से जत्था रवाना

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आयोजित विशाल रैली के तीसरे दिन गढ़शंकर से तहसील गढ़शंकर तथा माहिलपुर के एनपीएस लागू कर्मचारियों का जत्था...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जंग’ से लेकर विकास, शिक्षा और खेल तक – होशियारपुर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा का विशेष साक्षात्कार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा के साथ एक विशेष और विस्तारपूर्ण बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई – जिनमें पंजाब में चल रहे ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान से...
Translate »
error: Content is protected !!