बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में उच्च अधिकारियों द्वारा बैंक की स्कीमों के बारे में लोगों को दी गई जानकारी

by

गढ़शंकर-गढ़शंकर में श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित
बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मे ब्रांच मैनेजर अमन लाल द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार खाताधारकों से मिलनी का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आर.के मीणा चीफ मैनेजर आरबीसी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर चीफ मैनेजर आर.के मीना द्वारा खाताधारकों को बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिए जा रहे कार लोन, हाउसिंग लोन, पर्सनल लोन, और गोल्ड लोन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया की बहुत ही कम कागजी कार्रवाई करके कोई भी लोन प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर अमरलाल द्वारा बैंक द्वारा दी जा रही ब्याज दरों के बारे में ग्राहकों को जानकारी देते हुए सरकार द्वारा दी जा रही
स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने खाताधारकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैंक में किसी को भी किसी प्रकार की कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर ब्रांच का समूह स्टाफ उपस्थित था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

राजा वड़िंग ने आप सरकार से मांगा पांच साल का हिसाब…कहा 4 नवंबर को राहुल गांधी उठाएंगे नशे, अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे

नशे, अपराध, भ्रष्टाचार और अधूरे वादों को लेकर कांग्रेस ने मांगा जवाब; ‘पंजाब मांगे हिसाब’ के नारे के साथ सरकार को घेरने की तैयारी लुधियाना। लुधियाना से सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...
article-image
पंजाब

अटारी बॉर्डर पर मिला ग्रेनेड और हथियारों का जखीरा बरामद : पाकिस्तान में रची गई थी साजिश

अमृतसर । पाकिस्तान में बैठे आतंकी पंजाब को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं। आए दिन सीमा पार से बॉर्डर पर हथियारों की खेप भेजी जा रही है। वहीं इंटेलिजेंस की सतर्कता से आतंकियों...
article-image
पंजाब

डा. रवजोत ने माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को किया रवाना

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत श्रद्धालुओं को नि:शुल्क करवाए जा रहे हैं अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शन होशियारपुर, 20 दिसंबर: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!