चंडीगढ़ एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित : हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए पीओसी के तौर पर बदलने का किया  आह्वान

by
चंडीगढ़, 10 जनवरी: चंडीगढ़ और मोहाली में संयुक्त रूप से स्थित शहीद-ए-आजम चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आज यहां आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने की तथा सह-अध्यक्षता श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने की।
बैठक में एचएस लक्की, पवन दीवान, चंद्रमुखी शर्मा, गुरमेल सिंह पहलवान, डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी मोहाली और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड व भारतीय वायुसेना के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए ‘प्वाइंट ऑफ कॉल’ (पीओसी) में बदला जाना चाहिए, ताकि यहां से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें चालू हो सकें।
इसी तरह बैठक में हवाई अड्डे पर यात्री सुविधाओं में सुधार के अलावा, यात्रियों के आसान प्रवेश और निकास के लिए प्रवेश द्वार बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
इसमें यह भी मांग की गई कि वाहनों के लिए नि:शुल्क पार्किंग का समय 10 मिनट से बढ़ाकर 12 मिनट किया जाना चाहिए।
बैठक में रनवे पर जमा हो रहे ठोस कचरे पर भी चिंता व्यक्त की गई और मांग की गई कि इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि पक्षियों के टकराने की घटनाएं कम से कम हों।
इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग चंडीगढ़ और नगर निगम मोहाली से यह सुनिश्चित करने को कहा कि रनवे तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।
सलाहकार समिति ने हवाई अड्डे पर हर कीमत पर स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा, कमेटी ने एयरलाइन्स कर्मचारियों को यात्रियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार के प्रति संवेदनशील बनाने का आह्वान किया।
एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन मनीष तिवारी ने हवाई अड्डे के पुराने टर्मिनल भवन को संचालित करने पर विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2011 से 2014 के बीच इसके जीर्णोद्धार पर 45 करोड़ रुपये खर्च किये गये और यह अनुपयोगी पड़ा हुआ है।
उन्होंने सुझाव दिया कि इस भवन को हवाई अड्डे के पूर्ण टर्मिनल नंबर एक में बदल दिया जाना चाहिए, क्योंकि इससे पंचकूला और चंडीगढ़ के यात्रियों को काफी लाभ होगा।
बैठक में अजय वर्मा सीईओ, सीएचआईएएल, मयंक गुप्ता एयरपोर्ट मैनेजर, आशिका जैन डिप्टी कमिश्नर, एसएएस नगर, दीपक पारीक एसएसपी, एसएएस नगर भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BSF में 10वीं पास के लिए 15000 भर्तियां :किसके लिए कितने पद

नई दिल्ली : एसएससी कांस्‍टेबल भर्ती के तहत बीएसएफ (बॉर्डर सेक्‍योरिटी फोर्स) में 15,654 भर्तियां निकली हैं. इसमें 13 हजार 306 पद पुरुषों के लिएऔर महिलाओं के 2348 पद शामिल हैं. बता दें कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन के जरिये निकाले छुरी-कांटे और पेन-डाॅक्टरों ने मानसिक रोगी के पेट से …. जानिए पूरा मामला

एएम नाथ।  नेरचौक : हिमाचल प्रदेश के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एक मानसिक रोगी को असहनीय पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाया गया तो होगा विरोध : निमिषा मेहता

श्री आनंदपुर साहिब ज़िला ज़रूर बनना चाहिए, लेकिन गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को उसमें नहीं मिलाया जाना चाहिए गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा नए घोषित किए जाने वाले ज़िले श्री आनंदपुर साहिब के मुद्दे पर,...
Translate »
error: Content is protected !!