पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्यः मुख्य कृषि अधिकारी

by

होशियारपुर, 13 जनवरीः जिले के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो 2,000 रुपए की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भारत सरकार द्वारा स्थानांतरित की जाती है।

      मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि योजना की शुरुआत से अब तक 18 किस्तें सफलतापूर्वक किसानों के खातों में जमा करवाई जा चुकी हैं। योजना का लाभ जारी रखने के लिए लाभार्थी किसानों द्वारा अपनी ई-केवाईसी  करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 23,478 लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी लंबित है। योजना का लाभ जारी रखने के लिए सभी किसान जल्द से जल्द अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर  पर जाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना में एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

लुधियाना :  मंगलवार को छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी निकट स्थित एक इमारत की ऊपरी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी...
article-image
पंजाब

 जो भी ब्यक्ति आँख की पुतली  के खराब रोग तो पीड़ित है उसकी पुतली बदलाने के लिए तुरंत सम्पर्क करे –  डॉ तरसेम सिंह

गढ़शंकर।  रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियर ट्रांसप्लाटं सोसाइटी  सदस्य एंड बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ तरसेम सिंह ने कहा जो भी ब्यक्ति आँख की पुतली  के खराब रोग तो पीड़ित है। उन्हीनों वह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन पार्थ अधाना को दुबई में काटनी पड़ी 3 रातें, हर तरफ से आ रही थी मिसाइलों और ड्रोन के धमाकों की आवाजें

मेरठ :  अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच युद्ध के चलते शहर के कैप्टन पार्थ अधाना को भी तीन रात दुबई में काटनी पड़ी। इस दौरान दुबई में भी धमाकों, मिसाइलों व ड्रोन की गूंज...
Translate »
error: Content is protected !!