हिम कृषि योजना के तहत मंडी जिला में व्यय होंगे 1.80 करोड़ रुपये- अपूर्व देवगन

by
मंडी, 15 जनवरी।  हिम कृषि योजना के तहत मंडी जिला के 20 कलस्टरों पर इस वर्ष एक करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जायेंगे। यह जानकारी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज उपायुक्त कार्यालय में हिम कृषि योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा गठित 20 कलस्टरों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने-अपने विकास खंड में उस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार सामुदायिक आधार पर कृषि गतिविधियां आयोजित करें तथा किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर नगदी फसलें उगाने के लिए प्रेरित करें, जिससे क्षेत्र के किसानों की आय बढ़े व उनकी आर्थिकी में भी सुधार हो।
बैठक में कृषि उप निदेशक राम चंद्र चौधरी ने हिम कृषि योजना के तहत इस वर्ष जिला में गठित 20 क्लस्टरों के माध्यम से की जा रही कृषि गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र सुन्दरनगर के कृषि वैज्ञानिक डॉ0 पंकज सूद ने किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने तथा फसल विविधीकरण बारे बहुमूल्य सुझाव दिए।
जिला कृषि अधिकारी जयंत रतन ने जिला में चलाई जा रही हिम कृषि योजना के तहत कृषि गतिविधियों का विवरण दिया।
बैठक में जिला कृषि अधिकारी जयंत रतन, सहायक निदेशक, पशुपालन डॉ0 संजीव कटोच, कृषि विज्ञान केंद्र सुन्दरनगर के कृषि वैज्ञानिक डॉ0 पंकज सूद सहित सभी विकास खंडों के विषयवाद विशेषज्ञ व कृषि विकास अधिकारी भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आज ज़रूरत आरोपों की नहीं, समझ की है….अस्पताल में कोई डॉक्टर या मरीज़ नहीं जीतेगा या हारेगा, हारती है तो सिर्फ़ इंसानियत : डॉ. जनक राज

डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से आम लोगों को करना पड़ रहा भारी दिक्क़तों का सामना एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में हालिया मारपीट और सुरक्षा चूक के मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने डलहौजी में आपदा प्रभावित लोगों को वितरित की खाद्य एवं राहत सामग्री

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज ज़िला चम्बा के उप-मंडल डलहौज़ी के तहत बनीखेत नगर पंचायत के सभागार में आपदा प्रभावित लोगों को खाद्य एवं राहत सामग्री वितरित की। राज्यपाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जघन्य हत्याकांड : बेटे ने अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी

रेवाड़ी ( हरियाणा) : जमीन बेच देने से नाराज चल रहे इकलौते बेटे ने सोमवार रात में अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और मौके से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कोविड केंद्रों के लिए भेजी सामग्रीः डीसी

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से हरोली, पालकवाह तथा खड्ड कोविड केंद्रों...
Translate »
error: Content is protected !!