अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

by
 माहिलपुर , 19 जनवरी : माहिलपुर – गढ़शंकर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार ए एस आई दलजीत सिंह ने बताया कि नीरज कुमार उर्फ नवी 24 पुत्र सुभाष चंद्र निवासी मुगोवाल जोकि माहिलपुर में अपनी दुकान बंद कर रात को अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी 07 बी 4194 पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था और जब वह नया बस स्टैंड माहिलपुर के पास पहुंचा तो शराब ठेके के सामने सड़क पर खड़े टिपर से टकरा गया जिसके कारण वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया और उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टिपर चालक वाहन को लेकर फरार हो गया है, सीसीटीबी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ए एस आई दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार वालों के बयान पर कार्यवाही की जा रही है।
मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उसका एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के मामले में पकड़ा गया पुलिस कर्मी सस्पैंड

पालमपुर :  पुलिस द्वारा 12.22 ग्राम चिट्टे सहित पकड़े गए 7 आरोपियों में शामिल पुलिस कर्मी को पुलिस विभाग द्वारा सस्पैंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी सैकेंड आईआरबीएन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर न्यास की बैठक आयोजित एएम नाथ। प्रागपुर, 6 अप्रैल :  राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर (न्यास) की एक विस्तृत समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो हजार शिक्षकों के बदलेंगे स्कूल : निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरी

शिमला। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले करीब दो हजार शिक्षकों के स्कूल बदलेंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थानांतरित हुए शिक्षक अब रिलीव हो सकेंगे। क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के...
Translate »
error: Content is protected !!