बालीचौकी में नए उपमंडल कार्यालय को मंजूरी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय को शिमला से हमीरपुर स्थानातंरित करने के निर्णय का स्वागत

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां निदेशक मंडल की 47वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत कामगारों और कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मामलों के बारे में गहन विचार-विमर्श किया गया।
निदेशक मंडल ने प्रदेश मंत्रिमंडल के बोर्ड के कार्यालय को शिमला से हमीरपुर स्थानातंरित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों और हित धारकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि 31 मार्च, 2025 तक बोर्ड में पंजीकृत विधवाओं सहित अन्य लाभार्थियों से संबंधित लंबित छात्रवृत्ति, चिकित्सा और अन्य सहित 50 प्रतिशत मामलों का समाधान करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
नरदेव कंवर ने कहा कि बोर्ड प्रदेश के श्रमिकों के उत्थान की दिशा में मिशन मोड में कार्य कर रहा है और उनके उत्थान के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि बोर्ड के पंजीकृत कामगारों की समस्याओं के निराकरण के लिए शीघ्र ही एक हेल्पलाइन नम्बर समर्पित किया जाएगा।
निदेशक मंडल ने कामगारों के बढ़ते हुए पंजीकरण और समयबद्ध उन्हें सभी लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिला मंडी के बालीचौकी में एक नए उप कार्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की ताकि दूर-दराज के क्षेत्र के श्रमिकों भी इसका लाभ मिल सके। इस निर्णय से कामगारों को सुगम और सरल तरीके से सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त बोर्ड के धर्मपुर और अन्य कार्यालयों के लिए कार्यालय से संबंधित खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।
निदेशक मंडल ने 10 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की गई बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की और बोर्ड की बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश सचिवालय में श्रम कल्याण अधिकारी और श्रम अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
निदेशक मंडल ने अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों, होटल, मॉल और पेट्रोल पंपों के निर्माण पर सेस बढ़ाने का सुझाव दिया।
बैठक से पूर्व, बोर्ड ने सीटू ट्रेड यूनियन से भेंट कर कामगारों से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया। श्री कंवर ने आश्वासन दिया कि वर्तमान प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से यूनियन से संबंधित कामगारों के कल्याण और उनके जीवन स्तर में सुधार की दिशा में कार्य कर रही है।
बोर्ड के गैर-आधिकारिक सदस्य जगदीश चंद्र भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, हेमा तंवर, प्रदीप कुमार, रविंद्र सिंह रवि और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के बाढ़ प्रभावितों के लिए ऊना से राहत सामग्री रवाना : हरोली ब्लॉक उद्योग संघ टाहलीवाल की मानवीय पहल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

ऊना, 14 जुलाई। बाढ़ प्रभावित मंडी जिले के सिराज क्षेत्र के परिवारों के लिए राहत भेजकर ऊना जिले ने एक एकजुटता और मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। हरोली ब्लॉक उद्योग संघ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन : लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान शांतिपूर्ण मतदान तथा सुरक्षा व कानून व्यवस्था बारे हुई चर्चा

एएम नाथ। चम्बा  ;   लोकसभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत जिला मुख्यालय चंबा में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस  प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ एक  बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी का 1 किलो गोबर बिका नहीं, मुख्यमंत्री कहते कि गारंटी पूरी हो गई  : जयराम ठाकुर

680 करोड रुपए का स्टार्टअप फंड किसे मिला, जिसे देने का मुख्यमंत्री कर रहे हैं दावा, संविधान में हर भारतीय को दिए हक के सबसे बड़े संरक्षक हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 25 पेट्रोलिंग मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : 3.72 करोड़ रुपये की लागत से शिमला के लिए 19 और नूरपुर पुलिस जिला के लिए छह पेट्रोलिंग मोटर साइकिलें की प्रदान

एएम नाथ। शिमला/ नूरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से यातायात के सुचारू संचालन और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शिमला और नूरपुर पुलिस जिला के लिए हाई विज़िबिलिटी क्षमता...
Translate »
error: Content is protected !!