‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत मुफ्त कोचिंग ले रही छात्राओं के साथ डिप्टी कमिश्नर ने किया संवाद

by

होशियारपुर, 21 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिला प्रोग्राम अधिकारी के नेतृत्व में उदय अकादमी (ज्ञानम) के माध्यम से होशियारपुर जिले की 70 लड़कियों को एसएससीयूपीएससीआईबीपीएसरेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान की जा रही है। आज डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कोचिंग ले रही इन छात्राओं के साथ संवाद सत्र आयोजित किया और उनकी कोचिंग से संबंधित अनुभवों का फीडबैक लिया।

छात्राओं ने जिला प्रशासन द्वारा मुफ्त कोचिंग शुरू करने की पहल की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे इस कोचिंग का पूरा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनेंगी। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने अपने आईएएस बनने के अनुभव साझा किए और छात्राओं को अपने लक्ष्य ऊंचे रखने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

      डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना हैताकि वे सरकारी या निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकें। यह कोचिंग कक्षाएं कुल 400 घंटे की होगी और दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक चार महीने के लिए आयोजित की जा रही हैं। मुफ्त कोचिंग कक्षाओं के लिए गठित कमेटी द्वारा नियमित रूप से अकादमी का निरीक्षण किया जाता है और फीडबैक लिया जाता है। अकादमी के प्रभारी सिमरप्रीत सिंह ने बताया कि छात्राएं बिना किसी छुट्टी के नियमित कक्षाओं में भाग ले रही हैं और पूरे समर्पण के साथ परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उनकी प्रगति को मापने के लिए साप्ताहिक मॉक टेस्ट भी आयोजित किए जाते हैंजिनमें छात्राओं के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।

इस अवसर पर दया रानी सीडीपीओ होशियारपुर-2,  जिला रोजगार सृजनकौशल विकास और प्रशिक्षण अधिकारी रमनदीप कौरडीडीएफ जोया सिद्दीकी और परमिंदर कौर  भी उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गतका एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट : जिला प्रधान विजय प्रताप

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गतका एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट है। यह आत्म रक्षा और युद्ध कौशल का एक रूप है। गतका को एक खेल के रूप में खेला जाता है, जिसमें खिलाड़ी एक दूसरे...
article-image
पंजाब

हर साल 1,800 कॉन्स्टेबल और 300 उप निरीक्षकों की भर्ती. कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का जोर

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के साथ ही कानून-व्यवस्था पर भी लगातार फोकस कर रही है. राज्य सरकार का कहना है कि साल 2022 में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के दिल्ली को पेरिस बनाने के वादे की खोली पोल – राहुल गांधी ने रिठाला का किया दौरा

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली के रिठाला क्षेत्र का दौरा किया और अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए दिल्ली को चमकाकर पेरिस जैसा बनाने के वादे की पोल खोल दी। राहुल...
article-image
पंजाब

विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज

होशियारपुर । थाना चब्बेवाल के अधीन पड़ते गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि गांव चक्क गुरु के...
Translate »
error: Content is protected !!