जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से गांव पोहारी में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :   जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों पर सीजेएम-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी राजपाल रावल की ओर से गांव पोहारी, मुकेरियां में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने इस मौके पर ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि इस लीगल एड क्लीनिक में लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता प्रदान की जाएगी। यहां पर पैरालीगल वॉलंटियर विशाल कुमार हर सप्ताह बुधवार और शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि मुफ्त कानूनी सलाह कोई भी व्यक्ति प्राप्त कर सकता है। यदि किसी को अदालत में मामला दर्ज करना हो, तो प्राधिकरण द्वारा ‘कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अधिनियम, 1987’ के अंतर्गत आठ श्रेणियों के पात्र व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है। इन श्रेणियों में महिलाएं, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, जेल में बंद कैदी, प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोग (जैसे बाढ़, भूकंप, बेघर व्यक्ति), मानसिक रोगी, औद्योगिक श्रमिक, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सदस्य, वे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है, शामिल है।
 सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी कहा कि पात्र व्यक्ति पैरालीगल वॉलंटियर के माध्यम से आवेदन पत्र भरकर इस सहायता का लाभ उठा सकते हैं। कानूनी सहायता के तहत अथॉरिटी की ओर से वकील की फीस, कोर्ट शुल्क, गवाहों के खर्च और अन्य छोटे-मोटे खर्च भी कवर किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पंचायत सचिव मदन, सरपंच मोनिका, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के कर्मचारी ज्ञान देव, राकेश कुमार और पैरालीगल वॉलंटियर विशाल कुमार मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वास्तिक गौतम को जन्मदिन की बधाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सँयुक्त सचिव स्वास्तिक गौतम को जन्मदिन पर सतलुज ब्यास टाइम्स परिवार की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं। Share     
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिक की टांगें तोड़ने का मामला: तीसरे आरोपी की 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

बठिंडा। जिले के गांव भाई बख्तौर में पूर्व सैनिक की टांगें तोड़ने के मामले में फरार तीसरे आरोपित 10 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उधर, नशा तस्करों द्वारा पूर्व सैनिक रणवीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

150 करोड़ की ठगी का आरोप : आम आदमी पार्टी के विधायक और उनकी रियल एस्टेट कंपनी पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज : गुड़गांव की सेक्टर 94 में करीब 100 एकड़ जमीन का मामला

मोहाली  :  मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह और उनकी रियल एस्टेट कंपनी जनता लैंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड  के खिलाफ अदालत के आदेश पर एक मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली- एनसीआर...
Translate »
error: Content is protected !!