रिश्वत लेता पंजाब पुलिस का कमांडो गिरफ्तार ; अपने साथी से ले रहा था पैसे

by
बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पंजाब पुलिस की पांचवीं कमांडो बटालियन में तैनात एक हेड कांस्टेबल को एक कमांडो पुलिस कर्मी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस रिश्वत कांड के मुख्य साजिशकर्ता हेड कांस्टेबल (सीडीओ) था, जोकि अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस टीम दबिश दे रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नछत्तर सिंह के रूप में हुई है, जबकि फरार सीडीओ तरसेम सिंह है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सीडीओ तरसेम सिंह ने पांचवीं कमांडो बटालियन में तैनात हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह की सेवा बहाल करने की एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी और रिश्वत की रकम नछत्तर सिंह को देने की बात कही थी। शिकायतकर्ता परमिंदर सिंह ने इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। जब नछत्तर सिंह रिश्वत की रकम लेने के लिए परमिंदर सिंह के पास पहुंचा, तो विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विभागीय कार्रवाई के चलते शिकायतकर्ता परमिंदर सिंह की कुछ साल की सेवा समाप्त कर दी गई थी, जिसकी बहाली के लिए आरोपियों ने रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता हेड कांस्टेबल को मिल चुकी है क्लीन चिट
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि पांचवीं कमांडो बटालियन में तैनात हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घरेलू विवाद में विभाग ने उनकी दो साल की सेवा समाप्त कर दी है। परमिंदर सिंह के मुताबिक उनके खिलाफ शिकायत का निपटारा हो चुका है। इसके चलते विभाग ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है, इसलिए जब उन्होंने अपनी सेवा बहाली के लिए सीडीओ तरसेम सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। रिश्वत न देने की स्थिति में उक्त तरसेम सिंह उसके काम में बाधा डाल रहा था, इसलिए वह रिश्वत देने के लिए तैयार हो गया और इस संबंध में विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई।
रिश्वत कांड में अन्य आरोपियों का भी पता लगा रही पुलिस
विजिलेंस अधिकारी ने कहा है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। इसी दौरान आरोपी तरसेम सिंह ने परमिंदर सिंह से रिश्वत की रकम हेड कांस्टेबल नछत्तर सिंह को देने के लिए कहा। विजिलेंस विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक जब नछत्तर सिंह ने पैसे लेने के लिए परमिंदर सिंह से संपर्क किया, तो उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि इस रिश्वत कांड का मुख्य आरोपी तरसेम सिंह फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा यदि कोई अन्य अधिकारी भी उक्त रिश्वत मामले में शामिल है, तो उसका भी पता लगाकर बनती कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छात्राओं द्वारा स्टॉल लगाए : खालसा कॉलेज में छात्रों ने कैंपस में कारीगिरी से कारोबारी बाजार का आयोजन

गढ़शंकर । स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में छात्रों ने कैंपस में कारीगिरी से कारोबारी बाजार का आयोजन किया । यह बाजार कॉलेज के एस आईएसआरईइस और आईआईसी द्वारा एम.ओ.ई. (भारत सरकार) के...
article-image
पंजाब

डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड द्वारा 55 पदों के लिए साक्षात्कार

एएम नाथ। देहरा : डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी जिला सोलन द्वारा सेल्फ मैनेज्ड टीम रिक्तियों हेतु 55 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए हैं।क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार...
article-image
पंजाब

भारत सरकार गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन करे

वीआरएचएफ प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के समक्ष मांग रखी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन ( वीआरएचएफ ) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश बाघा, के नेतृत्व में इस संगठन के...
article-image
पंजाब

मैहिंदवानी में फायरिंग मामला : पुलिस ने 2 युवको को तीन जिंदा कारतूस, तीन मिस कारतूस और एक मोटर साईकल सहित ग्रिफतार किया

गढ़शंकर : गांव मैहिंदवानी में अध्यापक के घर के गेट पर 24 मार्च को फायरिंग करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को तीन जिंदा कारतूस, तीन मिस कारतूस और एक मोटर...
Translate »
error: Content is protected !!