सरकाघाट में शराब पीकर स्कूल आते थे मास्टर जी : रंगे हाथ पकड़े गए और अब हुए सस्पेंड

by
एएम नाथ। सरकाघाट/ मंडी : हिमाचल प्रदेश में टीचर्स के शराब पीकर स्कूल आने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मंडी जिले में ऐसे मामले लगातार रिपोर्ट हो रहे हैं. ऐसे ही एक मामले में अब मंडी जिले के सरकाघाट के मिडल स्कूल बीड़ी में टीजीटी के पद पर तैनात मास्टर जी संजीव कुमार को शराब पीने की आदत ने मुश्किल में डाल दिया।
वह अक्सर शराब पीकर स्कूल आते थे और नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाते थे. अभिभावकों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
दरअसल, स्कूल प्रबंधन समिति ने उन्हें शराब की बोतल के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. यह घटना एक महीने पहले की है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और संजीव कुमार का मेडिकल टेस्ट करवाया गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मामले की जांच के बाद संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया है. उन्हें मंडी जिला मुख्यालय स्थित प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के कार्यालय में तैनात किया गया है. अब वे बिना अनुमति के न तो छुट्टी पर जा सकेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे.
यह आदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने 23 जनवरी को जारी किए हैं. बता दें कि मंडी जिले में शराब पीकर स्कूल जाने का यह कोई नया मामला नहीं है. इससे पहले भी कई शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.
पहले भी रिवालसर के पास आया था मामला
इसी तरह का मामला कुछ दिन पहले मंडी जिले के रिवालसर में पेश आया था, जहां पर एक टीचर शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल में धूप में सोता हुआ नजर आया था. इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था और बाद में उस टीचर को भी सस्पेंड कर दिया गया था. लगातार ऐसा मामले सामने पर टीचर्स की किरकिरी हो रही है.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-36 के विकास को मिली नई रफ्तार, जसबीर सिंह बंटी के पहल और प्रयासों से शुरू हुआ पेवर ब्लॉक नवीनीकरण कार्य

चंडीगढ़ के सभी पार्कों के बाहर लगाए जाएंगे उच्च गुणवत्ता वाले नए पेवर ब्लॉक, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून। सेक्टर-36 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90% हिंदू महिलाओं की डिलीवरी ऑपरेशन से और 95% मुस्लिम महिलाओं की नॉर्मल

नई दिल्ली । भारत में प्रसव को लेकर एक नया सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधित सवाल जन्म ले रहा है। हालिया रिपोर्टों और सामाजिक चर्चाओं के अनुसार, हिंदू महिलाओं की लगभग 90% डिलीवरी ऑपरेशन (सी-सेक्शन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी–पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 17 वर्षीय छात्रा की मौत

एहजू के पास टेम्पो की टक्कर से 11वीं की छात्रा ने तोड़ा दम नरेंद्र भारती। मंडी : मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाइट क्लब में लगी भीषण आग : 25 लोग जिंदा जले

पणजी  : गोवा में अरपोरा के नाइट क्लब में शनिवार दरमियानी रात भीषण आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!