सुंदर शाम अरोड़ा ने भगवान परशुराम चौक के लिए श्री ब्राह्मण सभा प्रगति को दिया 5 लाख रुपए का चैक

by

होशियारपुर, 27 सितंबर:
विधायक होशियारपुर सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कचहरी रोड पर भगवान परशुराम जी के भव्य चौक का निर्माण किया जा रहा है और पंजाब सरकार की ओर से चौक से निर्माण के लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वे श्री ब्राह्मण सभा प्रगति के पदाधिकारियों को चौक के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभा को इससे पहले भी चौक के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए दिए गए थे और अभी तक चौक के लिए पंजाब सरकार की ओर से सभा को 10 लाख रुपए की राशी दी जा चुकी है।
विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्य मंत्री के नेतृत्व में जरुरी विकास कार्य करवाने के साथ-साथ हर भाईचारे के विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों की काफी लंबे समय से मांग थी कि भगवान परशुराम जी के नाम पर चौक बनाया जाए, जिस मांग को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि भगवान परशुराम चौक संबंधी जरुरत पडऩे पर और फंड मुहैया करवाए जाएगा।
इस मौके पर पिछड़ा आयोग पंजाब के चेयरमैन सरवन सिंह, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश डाबर, पार्षद बलविंदर कुमार बिंदी, प्रदीप कुमार बिट्टू, रजनी डडवाल, गुरमीत राम, रमेश डडवाल, गुरबचन कौर, जोगिंदर कौर के अलावा श्री ब्राह्मण सभा प्रगति के महासचिव अश्वनी शर्मा, के.सी शर्मा, सुनील पराशर, राम गोपाल शर्मा, राजीव शर्मा, सनी शर्मा, संजीव शर्मा, अभिषेक शर्मा, नंद किशोर शर्मा, नेत्र शर्मा, सुभाष शर्मा, विनिता शर्मा, जगदीश शर्मा, हर्षवर्धन राजू, दिनकर के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन नाबालिग चोरी के 11 मोटरसिकलों सहित ग्रिफ्तार

गढ़शंकर, 28  अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 11 बाइक चोरी करने के आरोप में तीन नाबालिगों को ग्रिफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ  खिलाफ 26 अक्टूबर को  मुकदमा दर्ज किय गया था।...
article-image
पंजाब

आठ बार मिली हार, जारी रखी मिहनत : मुक्तसर के विश्वजोत बराड़ भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

मुक्तसर साहिब : मुक्तसर के गांव बूड़ा गुज्जर के विश्वजोत सिंह बराड़ भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट चुने गए हैं।   गांव बूड़ा गुज्जर में पहुंचने पर परिवार व गांव वालों ने फूलों की वर्षा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : कांस्टेबल अपने दोस्त की जगह पंजाबी की दे रहा था परीक्षा

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल को फर्जीवाड़ा करते हुए गिरफ्तार किया है। सेक्टर-36डी स्थित राजकीय मॉडल हाई स्कूल में रविवार को पंजाब पुलिस का कांस्टेबल अपने दोस्त की जगह...
article-image
पंजाब , समाचार

सभी सुंदरता को लेकर जागरूक,एक आयू के बाद अपना मेकओवर करवाना चाहता : डा. रूहानी

गढ़शंकर : आर्क एसथेटिका का लोच विषय पद स्थानीय अशोक अस्पताल में आयोजित सैमीनार में डा. रूहानी ने महिलाओं को लंबी आयू तक सुंदर दिखाई देने लिए क्या करना चाहिए कि  बारे में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!