300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाला हिम परिवार पोर्टल मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया

by
एएम नाथ। बैजनाथ  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के बैजनाथ में आयोजित राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान हिम परिवार पोर्टल लॉन्च किया। यह पहल राज्य के सभी परिवारों को दस्तावेजों, सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंचने के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करेगी।
इस पोर्टल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में पारदर्शिता लाकर उन्हें आगे बढ़ाना है। पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने घर बैठे 300 से अधिक सरकारी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
इस अवसर पर हिम परिवार परियोजना को प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने हिम परिवार पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने हिम परिवार कार्ड भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कांगड़ा पुलिस थाने को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से भी सम्मानित किया। थाने ने अपराध नियंत्रण, शिकायत निवारण, जन सहयोग, प्रशासनिक दक्षता, आधुनिक तकनीक के उपयोग और कर्मचारियों के प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने पुरस्कृत किया।
इसके अतिरिक्त, नूरपुर पुलिस जिला को कानून प्रवर्तन और प्रशासनिक दक्षता में उत्कृष्टता के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और यह पुरस्कार पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने प्राप्त किया। कुल्लू जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया। कांगड़ा जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जिसे पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने प्राप्त किया।
जनजातीय जिलों की श्रेणी में लाहौल-स्पीति जिला पुलिस ने प्रथम पुरस्कार जीता। मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर रवि नंदन (आईपीएस) और अन्य परेड कमांडरों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों ने जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था

एएम नाथ। हमीरपुर 09 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने मंगलवार शाम को क्षेत्र के विभिन्न...
article-image
पंजाब , समाचार

10 मार्च को जिले में ड्राई डे घोषित, कड़े सुरक्षा प्रबंधों में पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी गिनती प्रक्रिया

गिनती प्रक्रिया शुरु होने से खत्म होने तक गिनती केंद्रों के बाहर 5 व इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाई गई पाबंदी रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में बने मीडिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी पर लगाया तीन गंभीर आरोप : प्रधानमंत्री पद की गंभीरता को किया कम, घृणित, असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल , ‘सर्वाधिक नफरत फैलाने वाले भाषण दिए

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आखिरी चरण की वोटिंग बची है। तमाम पार्टियां अपनी-अपनी आखिरी कोशिश में जुटी हुई हैं, वार-पलटवार का सिलसिला सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।  इसी बीच देश के पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें – महेंद्र पाल गुर्जर

बारिश से क्षतिग्रस्त हुए डंगों व अन्य सम्पतियों का मनरेगा के तहत किया जाएगा मरम्मत कार्य ऊना, 14 जुलाई – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला में चल रहे विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार...
Translate »
error: Content is protected !!