सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन की अपील पर सीवरमैनों ने हड़ताल की स्थगित

by
 सीवरमैनों को पक्के करने के मुद्दे पर स्थानीय निकाय मंत्री से यूनियन की जल्द करवाई जाएगी मुलाकातः चंदन ग्रेवाल
– पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने सीवरमैनों के साथ बैठक कर सुनी उनकी समस्याएं
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल की सक्रिय पहल और अपील के बाद नगर निगम होशियारपुर के सीवरमैनों ने अपनी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। चेयरमैन ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें उनकी समस्याओं को सुना गया और समाधान का भरोसा दिलाया गया।
बैठक में चेयरमैन ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि आयोग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने यूनियन नेताओं से शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अपील करते हुए हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने का अनुरोध किया। बैठक में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, मेयर सुरिंदर कुमार, और नगर निगम की कमिश्नर डा. अमनदीप कौर भी मौजूद थे।
चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सीवरमैनों की वाजिब मांगों, जैसे पक्का करने और अन्य लाभ, पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई कर्मचारी यूनियन और स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत के बीच बैठक का आयोजन किया जाएगा, जहां इन मुद्दों के हल पर प्रमुखता से चर्चा होगी। उन्होंने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर उचित मांग पर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी पक्षों से मिलकर काम करने की अपील की ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन की इस पहल और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए यूनियन नेताओं ने सर्वसम्मति से हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया। चंदन ग्रेवाल ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की स्थानीय स्तर की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान निगम स्तर पर ही होना चाहिए। बैठक में संयुक्त कमिश्नर संदीप तिवाड़ी, प्रदीप सैनी, यूनियन के प्रतिनिधि एडवोकेट राहुल आदिया, कमल भट्टी और बड़ी संख्या में सीवरमैन भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैनी जागृति मंच पंजाब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया : रक्तदान से बचाई जा सकती हैं कई कीमती जानें : ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर :21 मार्च- रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है क्योंकि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो कई कीमती जिंदगियों को बचा सकता है। यह बात कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने ऊना...
article-image
पंजाब , समाचार

खुरालगढ़ में नयी बनी श्री गुरु रविदास यादगार मानवता को समर्पित : मुख्यमंत्री द्वारा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश उत्सव व्यापक स्तर पर मनाने का किया एलान

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समागम में की शिरक्त खुरालगढ़ (होशियारपुर), 24 फरवरी :    श्री गुरु रविदास जी के 647वें प्रकाश उत्सव के मौके पर...
article-image
पंजाब

तेज रफ्तार मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली व ट्राले की चपेट में आने से बाईक स्वार एक युवक की मौत व दूसरा गंभीर घायल

गढ़शंकर : चंडीगढ़ होशियारपुर मार्ग पर गढ़शंकर शहर में मिट्टी की भरी ट्रैक्टर ट्राली व ट्राले की चपेट में आने से एक बाईक पर स्वार एक युवक की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री मान ने की मुलाकात : भगवंत मान ने  बताया कि  केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस चुनाव के दौरान यदि इंडिया गठबंधन कहीं भी आम आदमी पार्टी के किसी नेता को बुलाता, तो जरूर जाना

नई दिल्ली :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की है। मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!