चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त मंडी के बच्चों ने आखिरी दिन की चंडीगढ़ की सैर

by
मंडी, 28 जनवरी।  चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त मंडी के बच्चों ने मंगलबार को तीसरे व आखिरी दिन चंडीगढ़ की सैर की। वे चंडीगढ़ अटारी वाघा बार्डर से देर रात पहुंचे थे। उनके रात्रि ठहराव होटल डायमंड प्लाजा में की गई थी। बच्चों ने चंडीगढ़ में नेक चंद रॉक गार्डन, सूखना झील, रोज़ गार्डन तथा 17 सेक्टर मार्केट का भ्रमण किया।
वाघा बार्डर में बच्चों ने देखी रिट्रीट सेरेमनी
वाघा बार्डर में भी वे भारतीय जवानों के जज्बे को देखकर काफी उत्साहित थे और कई बच्चों ने आर्मी ज्वाइन करने की प्रेरणा भी रिट्रीट सेरेमनी देखकर ली। वाघा बार्डर में बीएसएफ जवानों की परेड, डांस मूव, बहादुरीयुक्त करतब, अपने देश के झंडे के प्रति समान और देश की सुरक्षा के लिए उनकी आन, बान शान देखकर बच्चे बड़े प्रभावित हुए। दोनों देशों की इस रिट्रीट सेरेमनी ने बच्चों को बड़ा रोमांचित किया और देश और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति नई सीख भी दी।
वीआईपी पास की व्यवस्था से नजदीक से देख पाए रिट्रीट सेरेमनी जिला प्रशासन ने बच्चों यात्रा को सुविधाजनक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एडीसी रोहित राठौर ने बच्चों के लिए वीआईपी पास की व्यवस्था करवा दी थी जिससे भारतीय जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स की इस परेड सेरेमनी को बड़ी नजदीक से देखने का मौका मिला। शाम को बच्चे चंडीगढ़ से मंडी वापिस लौट आए।
खूबसूरती और अपनी निर्माण कला का जीवंत उदाहरण है रॉक गार्डन-एन.आर. ठाकुर
जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन. आर. ठाकुर ने बच्चों को रॉक गार्डन के शिल्पकार नेक चंद के बारे में बताया कि कैसे एक छोटी सी सरकारी नौकरी पर लगे हुए साधारण व्यक्ति ने इतना बड़ा सपना देखा और उसे पूरा किया।
रॉक गार्डन के निर्माण में उसे कई वर्ष लगे और काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन वे अपने मिशन से पीछे नहीं हटे। बच्चों को बताया गया कि कैसे इस्तेमाल की गई चीजों, कवाड़, टूटे हुए कप प्लेट्स और ऐसा सामान जिसे हम बेकार समझ बैठते है, नेक चंद ने उसे बड़ी खूबसूरती और अपनी निमार्ण कला से जीवंत कर दिया। आज इस कलाकृति को देखने हजारों लोग रोज चंडीगढ़ पहुंचते है। बच्चे रॉक गार्डन को देखकर हैरान भी थे और रोमांचित भी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत

2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर एएम नाथ। कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित देहरा (NH-03) में एक खौफनाक सड़क हादसे ने पल भर में दो परिवारों की खुशियां छीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों में तीव्रता लाएं तथा निर्धारित अवधि में पूरा करें अधिकारी – DC राघव शर्मा

ऊना, 22 सितम्बर – ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा परियोजनाओं में तीव्रता लाई जाए तथा उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो सके।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने EC पर आरोप लगाते समय जिस आदित्य श्रीवास्तव का लिया नाम : वो आया सामने ; बोला – कांग्रेस नेता को मेरी पर्सनल डिटेल्स शेयर नहीं करनी चाहिए थी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर चुनाव में धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लदरौर में एसडीएम ने किया तीन दिवसीय सायर मेले का शुभारंभ

भोरंज 15 सितंबर । लदरौर का तीन दिवसीय सायर मेला रविवार को आरंभ हो गया। भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने बाबा लखमीर दास की पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!