बरात लेकर पहुंचा दूल्हा… ना घर मिला न दुल्हन

by

रोहित जसवाल।  हरोली : सिंगा गांव में मंगलवार को एक कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नारी गांव से बरात गाड़ियों में सवार होकर पहुंची हरोली के गांव सिंगा पहुंची। जब दूल्हा पक्ष लड़की का घर पूछने लगा तो लोगों ने पूछा कि आपको कहां जाना है। इस पर बारातियों ने भी पूछा कि यहां शादी वाला घर कौन सा है। इस पर सिंगा निवासियों ने कहा कि यहां तो कोई शादी नहीं है। फिर दूल्हा पक्ष के लोगों ने दूल्हन की फोटो दिखाई तो लोगो ने साफ कहा कि यह लड़की तो हमारे गांव की नहीं है।

इस दौरान नारी गांव की महिला मनु शादी की बिचौलिया भी गाड़ी से उतरी और तेवर दिखाते हुए कहा कि शादी इसी गांव में है। मैं लड़की के घर का पता करके आती हूं। यह बहाना बनाकर महिला बिचौलिया अपने पति के साथ गाड़ी में सवार होकर वहां से चली गई। जब महिला कुछ देर कर न आई तो लोगों के साथ दूल्हा पक्ष को भी परेशान हो गया। जिसके बाद बिचौलिया महिला को फोन लगाया तो उसने कहा कि लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और वह पंजाब के नवांशहर अस्पताल जा रही। इसपर शक और गहरा गया और कुछ लोगों ने दूसरी गाड़ी में रवाना होकर महिला को घेरा और वापस सिंगा गांव लेकर आए।

इसके बाद बारातियों और बिचौलिया महिला का विवाद गहराता देख मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी भी पहुंचे। इसके बाद बारातियों को पंचायत घर लेकर जाया गया। वहां से दूल्हा पक्ष वापिस लौट गया। उधर डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही। उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड कर्मी 25 वर्षीय युवक की मौत….घर में मिला फंदे पर लटका

एएम नाथ। सुंदरनगर । जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र में बिजली बोर्ड में पार्ट-टाइम काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को उसके स्वजन घर के कमरे...
article-image
पंजाब

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाई बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग की प्रक्रिया

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन डीपीओ कमल किशोर शर्मा ने किया मागदर्शन एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आयोजित किए जा रहे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, डिजिटल प्रणाली को और सशक्त बनाने पर जोर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण, आधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी प्रक्रिया का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई-2.0) के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित विशेष पंजीकरण अभियान...
article-image
पंजाब

सेहत का हवाला दे, मांगा और समय : विजिलैंस के नोटिस के बावजूद नहीं पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सोनी

अमृतसर। विजिलैंस ब्यूरो द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद भी पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी अपना पक्ष रखने के लिए ब्यूरो के दफ्तर नहीं पहुंचे सके। उन्हें 10 बजे एसएसपी विजिलेंस...
Translate »
error: Content is protected !!