15 साल की उम्र में 35 रुपये के लिए कर दी थी हत्या…57 साल से था राजस्थान से फरार : दिल्ली में बन गया था वन क्लास कॉन्ट्रैक्टर

by

जघन्य अपराध के बाद अपराधी अपना स्थान और राज्य छोड़कर फरार हो जाते हैं. सालों तक वह दूर रहकर सोचते हैं कि वह कानून की नजर से बच गए हैं. लेकिन कहा जाता है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं।  ऐसा ही मामला सामने आया है जो इस कहावत को सच साबित करती है. दरअसल एक हत्या का आरोपी पिछले 57 साल से फरार था. उसके मिलने की उम्मीद भी नहीं की जा रही थी. लेकिन राजस्थान पुलिस ने हत्या के आरोपी को 57 साल बाद ढूंढ़ निकाला है. जबकि हत्या का आरोपी मजे से दिल्ली में अपनी अलग दुनिया में ऐशो आराम से जिंदगी काट रहा था।

साल 1967 से था फरार  :   राजस्थान के कोटा के सुकेत में 57 साल पहले हुए हत्या के मामले में आरोपी प्रभु लाल की गिरफ्तारी अब हुई है. यह हत्या साल 1967 में हुई थी जिसके बाद प्रभु लाल फरार चल रहा था. जिस वक्त उसने हत्या की थी उस वक्त उसकी उम्र 15 साल थी. लेकिन अब बुढ़ापे में करीब 72 साल की उम्र में उसकी गिरफ्तारी हुई है. कोटा ग्रामीण की सुकेत थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रभु लाल पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था।

हुलिया बदलकर बन गया वन क्लास कॉन्ट्रैक्टर :   प्रभु लाल ने पुलिस को चकमा देने के पहले राजस्थान छोड़ा और अपना नाम पता और हुलिया बदलकर दिल्ली पहुंच गया. वह दिल्ली के मंगोलपुरी में था. वहीं 57 साल से वह न तो अपने गांव वापस लौटा था और न ही अपने किसी रिश्तेदार से संपर्क किया था. फरार आरोपियों की तलाश के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत मुखबिर से आरोपी प्रभु लाल के बारे में पुलिस को इनपुट मिला और आरोपी को दिल्ली के मंगोलपुरी से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली के मंगोलपुरी में ऐशो आराम से अपने परिवार के साथ अपना गुजर बसर कर रहा था. दिल्ली में प्रभु लाल मकान बनाने की ठेकेदारी कर रहा था और वह दिल्ली में वन क्लास कॉन्ट्रेक्टर बन गया था।

35 रुपये के लिए कर दी थी हत्या :   सुकेत थाने के थाना अधिकारी छोटू लाल के मुताबिक आरोपी प्रभु लाल ने सन 1967 में महज 35 रुपये की लेनदेन के लिए भवाना दर्जी की हत्या कर दी थी. प्रभु लाल ने भवाना दर्जी को 35 रुपये में साइकिल बेची थी. वहीं कुछ दिनों बाद प्रभु लाल ने 35 रुपये देकर भवाना दर्जी से साइकिल वापस मांगी तो इस दौरान दोनों के बीच कहा सुनी हो गई. इसके बाद प्रभु लाल ने पत्थर से हमला कर भवाना दर्जी की हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद वह वहां से फरार हो गया और आज तक उसकी तलाश की जा रही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

33 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के नवीनीकरण का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने रखा शिलान्यास

गढ़शंकर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोगों के साथ सीधा संवाद और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए गांव ऐमा...
article-image
पंजाब

गांव अचलपुर-भवानीपुर के जंगलों में बन रहे प्रोजेक्ट को ग्रामीणों ने रोका : लोगों आरोप कि वन विभाग की मिलीभगत से किया जा रहा  पहाड़ों का उजाड़ा

गढ़शंकर, 5 फरवरी : गढ़शंकर के बीत इलाके के  गांव अचलपुर-भवानीपुर की पहाड़ियों को समतल कर लगाए जा रहे सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को ग्रामीणों के बढ़ते विरोध के यहां कारण रोक दिया गया है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थियों की कई बड़ी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

बहुत ही शानदार रहा है होटल प्रबंधन संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड : अभिषेक गर्ग इस वर्ष विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन 25 मार्च तक एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सोलन में मॉडल करियर सेंटर और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण

एएम नाथ।  सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के जटोली में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित मॉडल करियर सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र युवाओं को रोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!