टीबी उन्मूलन को लेकर ज़िला भर में आयोजित होंगे नि-क्षय शिविर : विपिन ठाकुर

by
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नि-क्षय वाहन का रूट प्लान
एएम नाथ। चम्बा :  मुख्य चिकित्सा अधिकारी विपिन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत ज़िला भर में 1 से 28 फरवरी तक टीवी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि-क्षय शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए विभाग ने नि-क्षय वाहन का रूट प्लान जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नि-क्षय वाहन जारी रूट प्लान के अनुसार विभाग के चिकित्सा अधिकारी विभिन्न चिकित्सा खंडो के चिन्हित ग्राम पंचायतों में जाकर नि-क्षय शिविर के माध्यम से संवेदनशील एवं क्षय रोग के संभावित लक्षणों युक्त लोगों की स्क्रीनिंग की जायेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नि-क्षय वाहन के जारी रूट के अनुसार चिकित्सा खंड भरमौर में 1 से 5 फरवरी तक नि-क्षय शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें 1 फरवरी को ग्राम पंचायत कुलेठ के गाँव कुलेठ व ग्राम पंचायत देओल के गांव देओल, 2 फरवरी को ग्राम पंचायत तुन्दाह के गांव तुन्दाह व ग्राम पंचायत मन्दाह के गांव मन्दाह में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 3 फरवरी को ग्राम पंचायत चन्हौता के गांव चन्हौता तथा ग्राम पंचायत डल्ली के गांव डल्ली, 4 फरवरी को ग्राम पंचायत खणी के गांव खणी व ग्राम पंचायत गरीमा के गांव गरीमा, 5 फरवरी को ग्राम पंचायत गरोला के गांव गरोला और ग्राम पंचायत उलांसा के गांव उलांसा में नि-क्षय शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 6 से 10 फरवरी तक चिकित्सा खंड चूड़ी में टीवी उन्मूलन को लेकर शिविर आयोजित होंगे जिसमें 6 फरवरी को ग्राम पंचायत सुनारा के गांव कुण्डी व ग्राम पंचायत बैली के गांव छतरेडी, 7 फरवरी को ग्राम पंचायत बाट के गांव जमुहार और 8 फरवरी को ग्राम पंचायत कुठेड़ के गांव धुलाडा तथा 9 फरवरी को ग्राम पंचायत रठियार के गांव गेट में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी तरह चिकित्सा खंड पुखरी में 11 से 15 फरवरी तक नि-क्षय शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 11 फरवरी को ग्राम पंचायत साहू के गांव साहू, 12 फरवरी को ग्राम पंचायत सिलाघ्राट के गांव सिलाघ्राट व ग्राम पंचायत जडेरा के गांव जडेरा, 13 फरवरी को ग्राम पंचायत चनेड के गांव चनेड तथा ग्राम पंचायत द्रडा के गांव द्रडा में शिविर आयोजित होंगे। इसी तरह 14 फरवरी को ग्राम पंचायत राजनगर के गांव राजनगर तथा 15 फरवरी को ग्राम पंचायत पुखरी के गांव पुखरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
चिकित्सा खंड तीसा में 16 से 20 फरवरी के बीच टीबी उन्मूलन अभियान के तहत विभिन्न शिविर आयोजित होंगे जिसमें 16 फरवरी को ग्राम पंचायत कोहाल के गांव कोहाल व ग्राम पंचायत डुगली के गांव डुगली, 17 फरवरी को ग्राम पंचायत थली के गांव थली व ग्राम पंचायत गड़फरी के गांव गड़फरी में शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा 18 फरवरी को देवीकोठी गांव देवीकोठी व ग्राम पंचायत बैरागढ़ के गांव बैरागढ़, 19 फरवरी को ग्राम पंचायत सनवाल के गांव सनवाल तथा 20 फरवरी को ग्राम पंचायत भराड़ा के गांव भराड़ा में शिविर आयोजित होगा।
चिकित्सा खंड किहार में भी 21 से 25 फरवरी तक टीवी उन्मूलन अभियान के तहत विभिन्न शिविर आयोजित किये जायेंगे जिसमें 21 फरवरी को ग्राम पंचायत सलवां के गांव सलवां, 22 फरवरी को ग्राम पंचायत सुंडला के गांव सुंडला, 23 फरवरी को ग्राम पंचायत ब्रंगाल के गांव ब्रंगाल और 24 फरवरी को ग्राम पंचायत बग्गी के गांव बग्गी तथा 25 फरवरी को ग्राम पंचायत बुनेड के गांव बुनेड में नि-क्षय शिविर आयोजित होंगे।
चिकित्सा खंड समोट के तहत 26 फरवरी को ग्राम पंचायत गोला के गांव गोला व ग्राम पंचायत बलेना के गांव बलेना, 27 फरवरी को ग्राम पंचायत रायपुर के गांव रायपुर व ग्राम पंचायत छलारी के गांव छलारी में शिविर आयोजित होंगे।
इसी तरह 28 फरवरी को ग्राम पंचायत समलेऊ के गांव समलेऊ और ग्राम पंचायत बगडहार के गांव बगडहार में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों को दिशा-निर्देश जारी – दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनने घर-द्वार आ रही है प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ, रोहित भदसाली। शिमला / मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का धरातल पर स्वयं आकलन करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोने और चांदी के भाव मे रिकॉर्ड गिरावट : चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरा तो सोना भी एक झटके ही में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हुया सस्ता

नई दिल्ली : सोना और चांदी की कीमतों में अब तक एक ही दिन में  सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरा और ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के प्रत्याशी के.एल. ठाकुर ने वीरवार को नामांकन पत्र भरा : नालागढ़ की जनता भाजपा के साथ, कांग्रेस न झूठ वायदे किए, पूरा नहीं किया – अनुराग ठाकुर

एएम नाथ।  नालागढ  : नालागढ उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के.एल. ठाकुर ने वीरवार को नामांकन पत्र भरा जिसके लिए रैली कर भाजपा ने हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर व पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अननेचुरल सेक्स करते प्रिंसिपल और महिला टीचर का वीडियो स्टाफ ने किया था शूट : स्टूडेंट्स के परिजनों ने दिए थे पैसे

राजस्थान। चित्तौड़गढ़ के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और लेडी टीचर के ‘आपत्तिजनक’ वीडियो ने बड़ी खलबली मचा दी है. सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद प्रिंसिपल और लेडी टीचर को...
Translate »
error: Content is protected !!