.मनाली में मिली 30 साल की युवती की लाश…..चेहरा नोचा हुया , पहनी.है जींस और स्वेटर

by
रोहित जस्वाल। मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर के पास एक युवती की लाश मिली है. जींस पेंट और स्वेटर पहने हुए इस युवती की पहचान नहीं हो पाई है. साथ ही चेहरे पर नोचने के निशान भी है. फिलहाल, शुरुआत में पता चला है कि युवती के मर्डर का यह मामला नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है. मनाली के डीएसपी केडी सिंह ने मामले की पुष्टि की है. उधर, घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मनाली के बाहंग के पास लोगों ने ब्यास नदी के किनारे पर युवती की लाश देखी. युवती के चेहरे पर नोचने के निशान हैं और नाक से नीचे का हिस्सा नोचा गया है।  ऐसे में माना जा रहा है कि किसी जानवर ने चेहरे को खाने की कोशिश की है. उधर, घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी।
मनाली के डीएसपी केडी सिंह ने बताया कि युवती की पहचान नहीं हो पाई है और युवती के शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान नहीं है।  उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चल रहा है कि युवती के चेहरे को किसी जानवर ने खाने की कोशिश की है।  उन्होंने मर्डर की बात से इंकार किया है।  चेहरे पर तेजाब फेंकने की चर्चाओं को डीएसपी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्यादा से ज्यादा किसानों को साथ जोड़ें दुग्ध समितियां

रोहित भदसाली। ऊना, 17 अगस्त। ऊना जिले में डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने के प्रयासों की कड़ी में पशु पालन विभाग ने शनिवार को दिलवां में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2024 में मां चिंतपूर्णी मंदिर को 2024 में 31 करोड़ रुपये का मिला दान

ऊना, 23 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी मंदिर में 2024 के दौरान श्रद्धालुओं ने 31,90,02,504 रुपये की राशि दान की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ, मां चिंतपूर्णी...
article-image
पंजाब

बरियानी मार्किटों में जगह जगह खुल रही दुकानों में उन्हें हलाल मांस खिलाया जा रहा, जिसके बारे में हिंदू भाईओं को पता नहीं होता : कल सोमवार को डीसी को इस सबंधी ज्ञापन दिया जायेगा

नवांशहर :  शिव सेना उधव बाला साहिब ठाकरे की बैठक जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविंदर मौहर के नेतृत्व में हुई। जिसमें पंजाब सचिव नरिंदर राठौड़, बलाचौर तहसील अध्यक्ष धर्मवीर विशेष रूप से उपस्थित थे।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्यों न मनाएं प्रतिदिन हिंदी दिवस 

 द्रुतगामी परिवर्तनों तथा बहु संख्यक उपलब्धियों सहित आज के समय में विज्ञान और तकनीक के आश्रय मानव समुदाय  भूमंडलीकरण के दौर में प्रवेश कर रहा है। स्थलीय और भौगोलिक परिधियां, परिस्थितियाँ समाप्त हो रही...
Translate »
error: Content is protected !!