6 राउंड फायर – पूर्व विधायक जीरा की बच गई जान : क्रेटा कार सवार बदमाशों ने किए फायर

by
 कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर बदमाशों ने दनादन कई गोलियां चलाई। घटना सोमवार रात की है। कुलबीर जीरा अपनी गाड़ी में सवार थे। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
जीरा की गाड़ी पर छह गोलियों से निशान मिले हैं। गनीमत रही कि इस हमले में उनकी जान बच गई।
पूर्व विधायक कुलबीर जीरा सोमवार रात फिरोजपुर से अपने गांव जीरा लौट रहे थे। तभी रास्ते में क्रेटा कार सवार बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की है। कुलबीर की कार पर छह गोलियां लगी हैं। इस संबंधी कुलबीर ने पुलिस को शिकायत दी है। उधर, एसपी (डी) का कहना है कि उक्त घटना की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
जीरा को मिल रही थी धमकियां
जानकारी के अनुसार कुलबीर सिंह जीरा अपनी कार में सवार होकर फिरोजपुर से जीरा लौट रहे थे। कुलबीर की कार का पीछा क्रेटा सवार बदमाश काफी देर से कर रहे थे। जैसे ही कुलबीर की कार गांव घल्लखुर्द व गांव शेर खां के बीच पहुंची थी कि आरोपियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। फायरिंग होते ही किसी तरह कुलबीर ने खुद को बचाया। आरोपी गोलियां दागते हुए मौके से भाग गए। जीरा ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिये धमकियां मिल रही थी। इस संबंध में वह पुलिस को शिकायत भी दे चुके थे।
काफी देर से पीछा कर रहे थे बदमाश
कुलबीर जीरा ने बताया कि एक क्रेटा कार काफी समय से उनकी गाड़ी का पीछा कर रही थी। थोड़ी दूर चलने के बाद कार सवार हमलावरों ने उनकी कार पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए हमले के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खुरालगढ़ साहिब में देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु, यातायात, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश

गढ़शंकर। श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें गुरुपर्व को लेकर श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक समारोहों की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोहों के प्रबंधों का जायजा लेने के...
article-image
पंजाब

3500 किलोग्राम लाहन नष्ट, 20 लीटर अवैध शराब बरामद

होशियारपुर, 27 सितंबर  :  आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक्साइज टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। ईटीओ प्रीत भूपिंदर सिंह (हॉशियारपुर-2)...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन भंमिया का विशेष सम्मान

गढ़शंकर: पंजाब साहित्य सभा नवांशहर दुारा दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन भंमिया को विशेष सम्मान से सम्मानित किया। पवन भंमियां को यह सम्मान पंजाब साहित्य सभा नवांशहर दुाीा आयोजित कवि दरबार दौरान किया...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़के ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त,चर्चा मृतक था मूसेवाले का फैन

पूरा परिवार माता चिंतपूर्णी गया गया हुआ था पीछे से राजवीर ने युवक ने फंदा लगा लिया नंगल : नया नंगल की शिवालिक कालौनी के 17 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला...
Translate »
error: Content is protected !!