केंद्र का बजट देश मोदी के विकसित भारत मिशन की तरफ एक और कदम : खन्ना

by

खन्ना ने सुनी जनसमस्याएं, केंद्र के बजट को बताया देशवासियों के लिए लाभकारी
होशियारपुर 5 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि केंद्र का बजट 2025 -26 प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 मिशन की तरफ एक और कदम है।
उक्त विचार खन्ना ने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि यह बजट देश के चहुमुखी विकास के को नयी गति देगा और समाज के सभी वर्गों विशेष रूप से मध्यम वर्ग को लाभान्वित करेगा। खन्ना ने इस लाभकारी बजट के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए बताया कि इस बजट में वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए कर छूट सीमा को 7 लाख रुपये से बढाकर 12 लाख रुपये कर दी गयी है। इस बजट में केंद्र सरकार ने बुनियादी ढांचे, उद्योग और कृषि पर ध्यान केंद्रित किया है। खन्ना ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल कॉलेजों में 75000 नई सीटों को जोड़ने की योजना है। इसके अतिरिक्त, किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट 5 लाख, फसल विविधीकरण, डिजिटल मैपिंग और फसल बीमा के लाभ दिए गए हैं। खन्ना ने कहा कि यह बजट में शिक्षा, कौशल विकास और महिलाओं के कल्याण के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दूरदर्शी नेता हैं जिन्होंने इस बजट में आईटी सेवा क्षेत्र, डिजिटल सेवाओं और उद्योग को प्रफुल्लित करने पर जोर दिया है जो कि देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। इस मौके खन्ना ने लोगों द्वारा उनके समक्ष रखी पुलिस प्रशासन से सम्बंधित शिकायतों का केंद्र सरकार तथा प्रदेश मानवाधिकार आयोग की मदद से समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ढली से रामपुर फोरलेन कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने का किया अनुरोध

एएम नाथ। नई दिल्ली : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।  बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से भूभुजोत सुरंग सहित...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में बिजनस स्टूडैंटस एसोसिएशन का गठन

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में कार्मस व इक्रामिकस विभाग ब कर एसोसिएशन का रजिस्र्टड करवाया गया। कालेज के पुराने विधार्थी सीए मनवीर सिंह संधू ने बिजनस स्टूडैंटस एसोसिएशन का रजिसट्रेशन सर्टीफिकेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अयोग्य विधायकों को पेंशन नहीं : विधेयक में कहा गया अयोग्य घोषित किया गया है तो वह अधिनियम के तहत पेंशन का नहीं होगा हकदार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराए गए सदस्यों के लिए पेंशन लाभ रोकने के लिए एक विधेयक पेश किया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा (सदस्यों के...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित : समाजसेवी सुधीर चड्ढा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

गढ़शंकर, 7 जनवरी : पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के शाहीद विजय कुमार सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में मुख्य अध्यापक लाल सिंह के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!