सीवरमैनों की मांगों का जल्द होगा समाधान : डॉ. रवजोत सिंह

by
स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों सहित सफाई कर्मचारी यूनियन के साथ की बैठक
होशियारपुर, 6 फरवरी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज नगर निगम होशियारपुर के अधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों विशेषकर सीवरमैनों को पक्का करने के विषय पर विचार-विमर्श करना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना था।
डॉ. रवजोत सिंह ने यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सीवरमैनों को पक्के करने के मुद्दे पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम होशियारपुर द्वारा एक प्रस्ताव स्थानीय निकाय विभाग को भेजा गया है, जिसमें निगम ने सीवरमैनों की सैलरी का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली है। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों की हर जायज मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान एवं कल्याण सुनिश्चित करना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस दिशा में तेजी से काम करें ताकि कर्मचारियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सीवरमैनों की मांगों का समाधान शीघ्र निकलेगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि स्थानीय निकाय मंत्री होशियारपुर शहर के विकास के लिए नगर निगम को आवश्यक फंड उपलब्ध कराएंगे। बैठक में मेयर सुरिंदर कुमार, कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, एसडीएम संजीव शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरबिंदर सिंह पाबला के अलावा अन्य अधिकारी और यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला चम्बा के हरदासपुरा में सजी स्थानीय पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी

एएम नाथ। चम्बा : जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण माह 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता स्वयं सहायता समूह के सदस्य और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन?

मुंबई में बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला केस में संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत  में ले लिया है। उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में लाया गया है....
article-image
पंजाब

रिश्वत लेने के मामले में डीएसपी ग्रिफ्तार : शिकायत होने पर एसएसपी के रीडर को रिश्वत की पेशकश करने का आरोप

फरीदकोट। फरीदकोट पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये की रिश्वत लेने तथा इस मामले की शिकायत होने पर एसएसपी के रीडर को रिश्वत की पेशकश करने के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!