विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात प्रवास पर रहेंगे

by
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण के लिए 14 फरवरी को रखेंगे आधारशिला
एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को ग्राम पंचायत अवांह तथा होवार में पुस्तकालय का शुभारंभ करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 13 फरवरी को ग्राम पंचायत रायपुर के तहत मराड गांव के लिए संपर्क मार्ग निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात साँय मनहोता गांव में लाइब्रेरी का शुभारंभ भी करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतता में 14 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत टुंडी के तहत भराड़ी- कुरला संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 15 फरवरी को सुबह चंडीगढ़ प्रस्थान करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांडवीं, लदरौर और मटाहणी में दी वित्तीय लेनदेन की जानकारी

हमीरपुर 21 सितंबर। भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय और सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी (सीएफएल) भोरंज ने वीरवार को ग्राम पंचायत पांडवीं और लदरौर में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए। इन शिविरों में भारतीय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ कर जनहित और जन कल्याण के लिए‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से मुख्यमंत्री सम्मानित

शिमला : वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सशक्त राजनीतिक नेतृत्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ कर जनहित और जन कल्याण के लिए‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया। वर्ल्ड बुक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह की बेटी अनीता ने जीता कांस्य, हिमाचल का बढ़ाया मान : अंडर-20 कुश्ती में अनीता शर्मा का दमदार प्रदर्शन

साई हमीरपुर की खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला की तहसील चुराह से ताल्लुक रखने वाली अनीता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्लेन क्रैश में भी कैसे बचे जिंदा…रमेश विश्वास कुमार ने बताया – सीट समेत मैं बाहर गिर गया…प्लेन से कूदा नहीं था

अहमदाबाद में हुए एक भयानक विमान हादसे ने पूरे देश ही नहीं विदेश के लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से टेकऑफ करते वक्त विमान सीधे एक अस्पताल के हॉस्टल की बिल्डिंग...
Translate »
error: Content is protected !!