ट्रक-बस टक्कर के मामले में ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज 

by
गढ़शंकर, 10 फरवरी : गत दिनों  गढ़शंकर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव बगवाईं के पास एक कॉलेज बस तथा ट्रक में भीषण टक्कर हो गई थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। उक्त मामले में ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।इस हादसे में राहगीर मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मोटरसाइकिल चालक मृतक गोल्डी पुत्र किशोर कुमार निवासी जलवाहा थाना राहों  जिला शहीद भगत सिंह नगर के चाचा सुच्चा सिंह पुत्र प्रकाश राम निवासी जलवाहा थाना राहों जिला शहीद भगत सिंह नगर के बयानों के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक शिवकुमार पुत्र सुरजीत सिंह निवासी लाधौरी थाना नूरपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338, 427 तहत मामला दर्ज किया है। सुच्चा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने भतीजे के साथ उस दिन जरूरी काम के लिए जलवाहा से मजारी साइड से होकर गढ़शंकर साइड को अपने अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आ रहे थे और वह अपने भतीजे के पीछे अपने मोटरसाइकिल पर था। उसका भतीजा गोल्डी अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी-32-डब्ल्यू-0310 हीरो पर सवार होकर मुझे थोड़ा आगे चल रहा था। जब वह बगवाईं के निकट सरपंच हवेली के पास पहुंचा तो गढ़शंकर साइड की ओर से एक ट्रक बड़ी तेज गति से आ रहा था और जिसका ड्राइवर ट्रक को तेज रफ्तार तथा लापरवाही  से चला रहा था। जिसने अपना ट्रक लापरवाही से गलत साइड में लाकर उसके भतीजे के मोटरसाइकिल में मारा। उक्त लक्कड़ से भरा ट्रक उसके भतीजे के मोटरसाइकिल में टकराकर उसको ट्रक के नीचे कुचलता हुआ आगे कॉलेज की बस में जा टकराया, जिस कारण बस पलट गई और ट्रक भी पलट गया। बस चालक तथा उसके भतीजे की मौके पर मौत हो गई। उसने बताया कि उसने ट्रक का नंबर देखा जो एचपी-38-बी-6400 मार्का एलपी ट्रक के चालक को बाहर निकलने पर देख लिया था और उसने नाम पूछा तो उसका नाम शिव कुमार पुत्र सुरजीत सिंह निवासी लाधौरी नूरपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश था। हादसे में जब सभी लोग व्यस्त हो गए तो वह ड्राइवर वहां से आंख बचाकर अपने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गया। बयानो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रहमलीन सतगुरू लाल दास जी महाराज भूरीवालों के 134 वें अवतार दिवस को समर्पित तीन दिवसीय संत समागम का शुभारंभ

जगतगुरू आचार्य बाबा गरीबदास रचित बाणी के प्रचार प्रसार के चलते लाखों की तदाद में संगत अंध विशवास, टूणे टामणे से दूर रह कर परमार्थ मार्ग के साथ जुड़ कर आपनाजीवन को सुधार रही...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

33 लूट की घटनाओं को अंजाम : 1590 ग्राम नशीला पदार्थ, 2 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक जुपिटर स्कूटर, दो लोहे के दातर, एक डंडा, 3500 नकद बरामद

गढ़शंकर पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट चोर चोरियों को अंजाम देने वाले व नाश तस्करी में लिप्त गिरोह के 3 सदस्य ग्रिफ्तार लोगों व पुलिस कर्मियों से मारपीट, चोरी व लूट की घटनाओं को दे...
article-image
पंजाब , समाचार

नगर निगम होशियारपुर पर आप का कब्जा : कुल 50 वार्डों में से 35 वार्डों में आम आदमी पार्टी , 9 वार्डों में कांग्रेस ने ,3 वार्डों में भाजपा ने और 3 वार्डों में निर्दलीयों ने की जीत दर्ज

होशियारपुर, 5 जुलाई: नगर निगम होशियारपुर के चुनावी नतीजों में 50 वार्डों के लिए आज पड़े वोटों की गिनती के बाद 35 वार्डों में आम आदमी पार्टी , 9 वार्डों में कांग्रेस ने ,3...
article-image
पंजाब

33 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के नवीनीकरण का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने रखा शिलान्यास

गढ़शंकर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोगों के साथ सीधा संवाद और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए गांव ऐमा...
Translate »
error: Content is protected !!