ज्वेलर भी कर रहा था स्मगलिंग : आरोपियों का फ्रांस और पाकिस्तान से कनेक्शन – आरोपियों के कब्जे से सवा दो किलो हेरोइन, एक लाख पांच हजार रुपये ड्रग मनी, एक ग्लॉक पिस्टल और एक क्रूज कार बरामद

by
अमृतसर  : अमृतसर पुलिस ने पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सवा दो किलो हेरोइन, एक लाख पांच हजार रुपये ड्रग मनी, एक ग्लॉक पिस्टल और एक क्रूज कार बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह सभी आरोपी गुरदासपुर और फतेहगढ़ चूड़ियां एरिया के रहने वाले हैं। सभी आरोपी लंबे समय से ड्रग्स स्मगलिंग के धंधे से जुड़े हुए थे।
               इस गिरोह का मुख्य सरगना कर्मवीर सिंह हैं। आरोपी कर्मवीर सिंह यूएस भागने की फिराक में था, लेकिन रास्ते से ही डिपोर्ट हो गया था। डिपोर्ट होने के बाद आरोपी ने अपने एरिया के कुछ लोग जो फ्रांस में रह रहे हैं उनके साथ टाईअप कर पाकिस्तान के नशा तस्करों के संपर्क बनाया और सीमा पार से नशे की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी कर्मवीर को सबसे पहले गिरफ्तार किया और गुरदासपुर के बॉर्डर एरिया के गांव दोरांगला से खेतों में दबाई गई एक किलो हेरोइन बरामद की। इसके अवाला आरोपियों में कीरतपाल सिंह उर्फ कीरत, सुखदीप सिंह उर्फ सुख, प्यारा सिंह और पंकज वर्मा उर्फ बबलू शामिल हैं। कीरतपाल सिंह के खिलाफ बटाला में आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी केस दर्ज है। आरोपी 12वीं पास है और 18 साल इसकी उम्र है। गिरोह का किनपिन कर्मवीर सिंह है, जो 21 साल का है।
खास बात यह है कि आरोपी पंकज वर्मा पेशे से ज्वेलर है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा के पंचकूला के पिंजौर पुलिस स्टेशन में डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। आरोपी पंकज वर्मा से पुलिस ने सवा दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 करोड़ की रंगदारी लॉरेंस का भाई बता मांगी गई थी कुछ दिन पहले : अब कपूरथला में NRI के घर के बाहर फायरिंग

कपूरथला :  गांव कोकलपुर में एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग से दहशत फैल गई। कुछ दिन पहले ही पांच करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई थी। आरोपी ने अपनी पहचान लॉरेंस बिश्नोई के...
article-image
पंजाब

बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने नामांकन पत्र भरा

जालंधर : पंजाब लोकसभा चुनाव से पहले नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो गई है। चुनाव के अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन, आज...
article-image
पंजाब

पटके कुश्ती मुकाबले में भूपेंद्र अजनाला ने सिकंदर शेख को किया चित्त साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां सम्पन्न

माहिलपुर – गुरुद्वारा शहीदां साहिब लधेवाल के खेल मैदान में साहिबजादा अजीत सिंह एनआईआर स्पोर्ट्स क्लब की अगुवाई व संतोख सिंह की देखरेख में हैवीवेट कुश्तियां का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा...
article-image
पंजाब

रेलवे द्वारा बंद किए गए फाटक को खोलने की मांग को लेकर लोगों का धरना जारी

गांवों की पंचायतों ने कहा कि अगर जल्द रेलवे फाटक ना खोला गया तो 13 फरवरी को किया जाएगा चक्का जाम गढ़शंकर : गढ़शंकर से होकर गुजरती नवांशहर-जेजों रेल लाइन पर रेलवे द्वारा करीब...
Translate »
error: Content is protected !!