हिमाचल पुलिस ने चिट्टे के सौदागर को अमृतसर से धर दबोचा

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 13 फ़रवरी । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चिट्टे के किंगपिन को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया है।
नूरपुर पुलिस को यह कामयाबी पूर्व में चिट्टे के साथ पकड़े गए कांगड़ा जिला के फतेहपुर निवासी पति पत्नी से पूछताछ के बाद मिली है। पुलिस ने चिट्टे के सौदागर को अमृतसर के मजीठा जिला के अवदाल से धर दबोचा है। आरोपित की पहचान जज सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी अवदाल तहसील मजीठा जिला अमृतसर के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि पुलिस थाना नूरपुर के अधीन कंडवाल बैरियर के साथ नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नम्बर HP-88-7916 ( I-20 Car ) में सवार रवि कुमार पुत्र किशोर चंद व शिल्पा पत्नी रवि कुमार दोनों निवासी गांव झाझवा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से 109.52 ग्रांम हीरोईन/चिटटा बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी। यह मामला बीते साल 16 अक्टूबर 2024 को दर्ज हुआ था।
वहीं इस मामले में गिरफतार आरोपितों से की गई पूछताछ व तथ्यों की जांच के आधार पर यह पाया गया है कि इस अभियोग में और भी लोग नशे के इस अवैध कारोबार में शामिल है। जिनकी तलाश जिला पुलिस नूरपुर द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार अमल में लाई जा रही थी।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर द्वारा पेशेवर ढंग से कार्यवाही करते हुये वीरवार को इस अभियोग में शामिल एक अन्य आरोपी जज सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी अवदाल तहसील मजीठा जिला अमृतसर को उसके रिहायशी मकान (अवदाल अमृतसर) में छापामारी करके गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफतार आरोपी जज सिंह एक अभ्यस्थ अपराधी है जिस पर पंजाब में पहले से ही पांच मामले नशे को लेकर दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कांग्रेस सरकार संकट में : विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच- जिन विधायकों पर शक उन्हें दी सीआरपीएफ की सिक्योरिटी , कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायक पहुंचे पंचकूला

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग के बाद विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच फंसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिंदगी को हां, नशे को ना: नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए आयोजित वॉकथान में होशियारपुर वासियों ने लिया उत्साह से भाग

नशे से बचाने के लिए जागरुकता के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही नि:शुल्क की सुविधा: डिप्टी कमिश्नर – होशियारपुर पुलिस नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए वचनबद्ध: एस.एस.पी – विद्यार्थियों,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा को 333 करोड़ की सौगात, 26 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने चंबा में खोला विकास का पिटारा, अस्पताल भवन सहित 26 परियोजनाएं जनता को समर्पित स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत ढांचे को मिली मजबूती, चंबा में 333 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय विवाहिता लापता : घर से दवा लेने के लिए निकली थी, बच्ची को भी ले गई थी साथ

एएम नाथ : हमीरपुर :  जिला हमीरपुर में एक विवाहिता बच्चे के साथ लापता हो गई। महिला उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत बीड़ बगेहड़ा गांव की निवासी है। महिला अपने साथ चार वर्षीय बच्ची को...
Translate »
error: Content is protected !!