विश्व हिंदू परिषद नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में दो खालिस्तानी गुर्गों के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट

by
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो गुर्गों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
एनआईए ने धरमिंदर कुमार उर्फ कुणाल और दुबई में छिपे हुए आरोपी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाए हैं। विकास बग्गा की 13 अप्रैल 2024 को पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल इलाके में उनकी दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह विहिप की नंगल इकाई के अध्यक्ष थे और इलाके में सक्रिय सामाजिक कार्यों में लगे रहते थे।
इस साजिश में कौन-कौन शामिल था?
एनआईए की जांच में सामने आया है कि इस हत्या की साजिश पाकिस्तान, जर्मनी और दुबई में बैठे बीकेआई के गुर्गों ने मिलकर रची थी।
मुख्य साजिशकर्ता- पाकिस्तान स्थित बीकेआई सरगना वधावा सिंह बब्बर
साजिश रचने वाले- जर्मनी में मौजूद हरजीत सिंह उर्फ लाडी और कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू
हमलावर- पंजाब में मौजूद बीकेआई के शूटर
एनआईए ने अब तक क्या कार्रवाई की?
नौ मई को एनआईए ने पंजाब पुलिस से यह मामला अपने हाथ में लिया था. इससे पहले, कुलबीर सिंह, हरजीत सिंह लाडी,
वधावा सिंह बब्बर, मंदीप कुमार उर्फ मंगली और सुरिंदर कुमार उर्फ रिक्का के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है. अब धरमिंदर कुमार और दुबई में छिपे हरविंदर कुमार के खिलाफ भी आरोप तय कर दिए गए हैं।
आगे क्या होगा?
एनआईए अब फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद ले सकती है. इस केस से जुड़े सभी आरोपियों को कानून के कटघरे में लाने की कोशिश की जा रही है. सरकार भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और आतंकी संगठनों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

25 करोड़ रुपए के ऋण : एडीसी ने मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप में 250 किसानों को वितरित किए 25 करोड़ रुपए के ऋण

होशियारपुर, 21 सितंबर: पंजाब नेशनल बैंक(जिला लीड बैंक) की ओर से जिला स्तर का मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप सीट्रस अस्टेट भूंगा में लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में 1.39 लाख राशन कार्ड धारकों को मिल रहा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ

मणिमहेश यात्रा को देखते हुए खाद्य सामग्री व एलपीजी का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा, 96 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूरा एएम नाथ। चंबा ; उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

बैठक में एससी/एसटी कानून के अलावा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम तथा प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम बारे चर्चा एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एक बैठक का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की बोली- ‘नो बाबू’ – फेसबुक पर पाकिस्तानी लड़की से प्यार हुआ, खतरा मोल लेकर पार की सरहद

उत्तर प्रदेश का एक लड़का बाबू पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है. वजह है एक लड़की से मिलने के लिए उसका सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंच जाना. कहा जा रहा है कि बाबू...
Translate »
error: Content is protected !!